• Wed. Jan 28th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

हाफिज सिद्धीकी इण्टर कालेज झांसी में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

ByNeeraj sahu

Sep 17, 2025
हाफिज सिद्धीकी इण्टर कालेज झांसी में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया
———————–
        झाँसी : महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा संचालित हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन योजना के अंतर्गत सितंबर माह में 10 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
        जिला प्रोबेशन अधिकारी के मार्गदर्शन दिनांक (02.09.2025 से 12.09.2025) विशेष जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न दिवसों में भिन्न-भिन्न कार्यक्रम अयोजित किये जा रहे है। दिनांक 11 सितम्बर 2025 को कंपोजिट विद्यालय परिषदीय आदर्श झांसी में शिक्षक, शिक्षिकाओं व स्कूल की छात्र-छात्राओं को पोक्सो अधिनियम पर जानकारी प्रदान की गई तथा बालसभा, बाल विवाह, बाल यौन शोषण की रोकथाम, बच्चों के अधिकार के बारे में बताया गया कि बाल सभाएँ न केवल बच्चों को ज्ञान और कौशल प्रदान करती हैं, बल्कि समुदायों में बाल संरक्षण के प्रति एक मजबूत और सहभागी दृष्टिकोण को बढ़ावा देती हैं, जो बाल विवाह और बाल शोषण जैसी हानिकारक प्रथाओं को रोकने के लिए महत्वपूर्ण है।
       दिनांक 12 सितम्बर 2025 को हाफिज सिद्धीकी इण्टर कालेज झांसी में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं द्वारा बनाये हुए विभिन्न विषयों जैसे स्मार्ट सिटी, सीवेज ट्रीटमेन्ट प्लांट, बेनिफिशियल प्लास्टिक फैक्टरी, कार्बन क्रेडिट, अम्ल वर्षा, फ्लोटिंग हाउस, वाटर ट्राटमेन्ट प्लांट आदि के मॉडल प्रदर्शित किये व छात्राओं में मॉडलों की अच्छी परख थी, साथ ही जिला मिशन समन्वयक प्रियंका गुप्ता द्वारा बालक, बालिकाओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन, दत्तक ग्रहण, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 वन स्टाफ सेंटर, हेल्पलाइन नंबरों 1090,181,1090,112 आदि विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
         कार्यक्रम में विद्यालयों स्टाफ, प्रधानाचार्य अंजु मैम, प्रवक्ता सगुफ्ता खान, जिला मिशन समन्वयक प्रियंका गुप्ता, जेंडर स्पेशलिस्ट रजनी वर्मा, सहायक लेखाकार अंकित दीक्षित, सेंटर मेनेजर प्रीति त्रिपाठी, बालक, बालिकाएं आदि उपस्थित रहें।
——————
Jhansidarshan.in