• Wed. Jan 28th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 2,25,940 वादों का निस्तारण किया गया

ByNeeraj sahu

Sep 13, 2025
राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 2,25,940 वादों का निस्तारण किया गया
      झांसी : आज राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्‌घाटन माननीय जनपद न्यायाधीश श्रीमती कमलेश कच्छल द्वारा सरस्वती देवी माँ की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया गया।
       इस राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के कुल 2,25,940 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें 191 वैवाहिक प्रकरण, 74 अन्य सिविल वाद, 7,130 अन्य वाद निस्तारित किये गये, 9,932 शमनीय आपराधिक वादों का निस्तारण कर 42,878,595/- रूपये अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये। जनपद के विभिन्न राजस्व / दाण्डिक न्यायालयों द्वारा 114 राजस्व वाद, 1411 आपराधिक वाद, 9338 विद्युत उपभोक्ता वाद, 45 श्रम विवाद, 70298 जनहित गारन्टी अधिनियम वाद निस्तारित किये गये। इसके अतिरिक्त 5,14,72,820 /- रूपये की धनराशि से सम्बन्धित 966 बैंक ऋण एवं मोबाइल बिल सम्बन्धी 40 वाद प्रीलिटिगेशन वाद के रूप में निस्तारित किये गये।
      श्री विजय शंकर उपाध्याय, प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय द्वारा 174 पारिवारिक मामलों का निस्तारित, श्री विशेष शर्मा, अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत द्वारा 03 अन्य वाद का कुल 46,000 रुपए का समझौता कर निस्तारित, श्री हरिश्चन्द्र, पीठासीन अधिकारी अतिरिक्त पारिवारिक न्यायालय द्वारा कुल 17 वाद सुलह समझीते के आधार पर निस्तारण, श्री सुनील कुमार यादव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायालय संख्या- 01, झांसी द्वारा 02 शमनीय वाद निस्तारित, श्री आदित्य चतुर्वेदी, विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट द्वारा 02 अन्य सिविल वाद निस्तारित, श्री नेत्रपाल सिंह, विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र द्वारा 05 शमनीय वादों का निस्तारण, श्री जितेन्द्र यादव, विशेष न्यायाधीश ई०सी०एक्ट०, झांसी द्वारा 320 शमनीय वादो का निस्तारण, श्री ईश्वर शरण कन्नौजिया, लघुवाद न्यायाधीश द्वारा 02 अन्य सिविल वादो का निस्तारण, श्री मुन्नालाल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा कुल 3281 वाद निस्तारित किये गये।
        अनिल कुमार सप्तम, अपर सिविल जज (सी०डि०) / ए०सी० जे०एम० प्रथम द्वारा 2014 वादों का निस्तारण, श्री सुमित परासर, सिविल जज सी०डि० द्वारा 17 अन्य सिविल वादों निस्तारित कर 4,10,60,178/-रू० समझौता धनराशि के रूप में आदेश पारित किया गया। श्री रामगोपाल यादव, सिविल जज सी०डि०/ए०सी० जे०एम० गरौठा, द्वारा कुल 688 वाद निस्तारित किये गये, श्री अरुण कांति यशोदास, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-रेलवे द्वारा कुल 2,381 वाद निस्तारित किये गये, श्रीमती हर्षिता सिंह, सिविल जज जूनियर डिवीजन द्वारा 25 अन्य सिविल वादों का निस्तारण किया गया, श्रीमती अंकिता बौद्ध, सिविल जज जू०डि०/एफ०टी०सी० (सी०ए०डब्लू) द्वारा कुल 1,008 अन्य वाद निस्तारित किये गये। श्री अमन राय, अपर सिविल जज जू०डि० न्यायालय सं०-02), झांसी द्वारा कुल 1,513 वाद निस्तारित किये गये, सुश्री निदा जैदी अपर सिविल जज (जु०डि०) गरौठा झांसी द्वारा कुल 564 वाद निस्तारित किये गये।
        सुश्री अरूणा सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट मऊरानीपुर द्वारा कुल 1137 वाद निस्तारित, श्री शुभम, न्यायिक मजिस्ट्रेट मोठ द्वारा कुल 1352 वाद निस्तारित, श्रीमती खुशबू धनकर, सिविल जज (जू०डि०) / एफ०टी०सी०-14 एफ०सी० द्वारा 1361 वादों का निस्तारित, श्री श्रेयांश निगम, न्याय अधिकारी ग्राम न्यायालय टहरौली द्वारा 223 वादों का निस्तारण किया गया, श्री मनोज खरे, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम द्वारा कुल 22 वाद निस्तारित किये गये। श्री नवल किशोर रजक, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट, द्वितीय द्वारा कुल 08 वाद निस्तारित किये गये।
       श्री शरद कुमार चौधरी, अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने विशेष रूप से झांसी के लोगों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग के कारण राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकार्ड 2,25,940 वादों का निस्तारण हो सका।
       इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी श्री कनिष्क सिंह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एफ०टी०सी०/14 एफ०सी०), श्री शरद कुमार चौधरी, अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण के अतिरिक्त बैंक अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Jhansidarshan.in