• Sun. Oct 19th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*घर के आंगन में सो रही बुजुर्ग महिला की सिर कुचलकर निर्मम हत्या*

ByNeeraj sahu

Sep 12, 2025

*घर के आंगन में सो रही बुजुर्ग महिला की सिर कुचलकर निर्मम हत्या*

जालौन के कोतवाली कोंच क्षेत्र के ग्राम भदेवरा में 75 वर्षीय परमा देवी की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। वृद्धा अपनी 21 वर्षीय नातिन पल्लवी जाटव के साथ घर में रहती थीं।

घटना गुरुवार की रात की है। परमा देवी का बेटा कृष्ण बिहारी उसी दिन सुबह दो अन्य युवकों के साथ महाराष्ट्र गया था। वह पशु बाड़े पर रहता था, जो घर से कुछ दूरी पर है।

हमलावर रात में छत के रास्ते घर में घुसे। उन्होंने रसोई में रखे सिलबट्टे से परमा देवी के सिर पर वार किया। इस हमले में मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। सुबह नातिन पल्लवी ने नानी को खून से लथपथ देखा और शोर मचाया।

सूचना मिलते ही सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद और कोतवाल अजीत सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में पता चला कि हमलावर छत से घर में घुसे थे।

पुलिस लूटपाट, रंजिश समेत अन्य कोणों से मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों ने जल्द ही हत्यारों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। इस घटना से गांव में आक्रोश है और लोग सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल उठा रहे हैं।

रविकांत द्विवेदी (RK) रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹📲7007725321

Jhansidarshan.in