आज दिनांक 11 सितम्बर 2025 को मुख्यालय प्रयागराज से आयी इंटरनल सेफ्टी ऑडिट टीम द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी (VGLJ) रेलवे स्टेशन का संघन निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में रेलवे के विभिन्न महत्त्वपूर्ण सेफ्टी सम्बंधित बिंदुओं की बारीकी से जाँच की गई।
निरीक्षण के दौरान मुख्यालय प्रयागराज के प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री जे.सी.एस. बोरा, श्री सूरज प्रकाश (मैकेनिकल) CRSE/Freight, श्री एच.के. मोहन्ते (ऑपरेटिंग) COM/G, श्री गौरव वर्मा (इंजीनियरिंग) CE/TMC तथा श्री आनन्द सिंह (विद्युत) CELE उपस्थित रहे। झाँसी मंडल की ओर से अपर मंडल रेल प्रबंधक (ओपी) श्री नन्दीश शुक्ल, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री गिरीश कंचन सहित मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं सभी पर्यवेक्षक निरीक्षण में शामिल रहे।
निरीक्षण के दौरान झाँसी स्टेशन पर कू लॉबी, रनिंग रूम, ART (Accident Relief Train), SPARMV (Self Propelled Accident Relief Medical Van) सहित सेफ्टी से जुड़े सभी महत्त्वपूर्ण स्थलों का गहन परीक्षण किया गया। टीम ने इन सभी सुविधाओं की सेफ्टी मानकों के अनुरूप उपलब्धता एवं कार्यप्रणाली का जायज़ा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।
रेलवे प्रशासन द्वारा सेफ्टी को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ट्रेनों के संचालन, कर्मचारियों की कार्य प्रणाली एवं यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्षों एवं अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने और कार्यस्थल पर सेफ्टी को सर्वोपरि मानने हेतु प्रेरित किया गया।
रेलवे सदैव यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और इस प्रकार के संघन निरीक्षण समय-समय पर आयोजित कर सेफ्टी मानकों को और अधिक मज़बूत किया जाता है।
झांसी। आज दिनांक 11 सितंबर 2025 को झांसी मंडल के बरुआसागर रेलवे स्टेशन पर एक विशेष मजिस्ट्रेट चेकिंग एवं बस रेड टिकट जांच अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई माननीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (रेलवे) झांसी श्री अरुण क्रांति यशोदास एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री अनिल श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गई।
इस विशेष जांच के दौरान ट्रेन नंबर 11801, 64612, और 20976 को बरुआसागर स्टेशन पर निर्धारित समय से अतिरिक्त ठहराव देकर गहन टिकट जांच की गई।
रेल प्रशासन आम जनता से अपील करता है कि वे यात्रा के दौरान वैध टिकट अवश्य लें एवं रेलवे नियमों का पालन करें। बिना टिकट यात्रा की रोकथाम हेतु ऐसे विशेष अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।
रेल प्रशासन द्वारा जनसाधारण को सूचित किया जाता है कि भगवान श्री सत्य साईं बाबा का शताब्दी समारोह दिनांक 23 नवम्बर 2025 को आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की यात्रा सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए निम्नलिखित गाड़ियों को श्री सत्य साईं प्रशांति निलयम (SSPN) रेलवे स्टेशन पर अस्थाई ठहराव प्रदान किया गया है–
1. गाड़ी संख्या 11086 (ग्वालियर – सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु)
यह गाड़ी दिनांक 14.11.2025 से 28.11.2025 तक श्री सत्य साईं प्रशांति निलयम स्टेशन पर अस्थाई ठहराव करेगी।
ठहराव समय : 03:23 बजे आगमन / 03:25 बजे प्रस्थान
2. गाड़ी संख्या 11085 (सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु – ग्वालियर)
यह गाड़ी दिनांक 16.11.2025 से 30.11.2025 तक श्री सत्य साईं प्रशांति निलयम स्टेशन पर अस्थाई ठहराव करेगी।
ठहराव समय : 18:18 बजे आगमन / 18:20 बजे प्रस्थान
इस निर्णय से श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को शताब्दी समारोह में सम्मिलित होने हेतु रेलयात्रा में महत्वपूर्ण सुविधा प्राप्त होगी।
झांसी, 10.09.2025। सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के क्रम में उत्तर मध्य रेलवे ने आगामी कोहरे के मौसम (01 दिसम्बर 2025 से 28 फरवरी 2026) में सुरक्षित एवं सुचारु रेल संचालन सुनिश्चित करने हेतु अपने नियंत्रण क्षेत्र की कुछ मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने, उनकी आवृत्ति घटाने तथा आंशिक निरस्तीकरण करने का निर्णय लिया है। इनमें झांसी मंडल से गुजरने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। इनकी जानकारी निम्नवत है:
मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का निरस्तीकरण
1. 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई–कोलकाता (साप्ताहिक 1 दिन) – 05.12.25 से 27.02.26 तक।
2. 22197 कोलकाता–वीरांगना लक्ष्मीबाई (साप्ताहिक 1 दिन) – 07.12.25 से 01.03.26 तक।
मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की फ्रिक्वेंसी में कमी
दैनिक चलने वाली ट्रेनों को सप्ताह में कुछ दिन रद्द किया जाएगा
1. 11123 ग्वालियर–बरौनी 01.12.25 – 26.02.26 के मध्य सोमवार और गुरुवार को रद्द रहेगी।
2. 11124 बरौनी–ग्वालियर 02.12.25 – 27.02.26 के मध्य मंगलवार और शुक्रवार को रद्द रहेगी।
3. 11109/11110 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी–लखनऊ जं.- वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी 06.12.25 – 28.02.26 के मध्य शनिवार और रविवार को रद्द रहेगी।
यह व्यवस्था 01 दिसम्बर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक प्रभावी रहेगी। कोहरे के कारण परिचालन में आने वाली बाधाओं को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेन संचालन की समयबद्धता सुनिश्चित की जा सके।
यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
(1) मेल/एक्सप्रेस गाड़ियों का निरस्तीकरण –
क्रं.सं. गाड़ी सं. स्टेशन से-तक आवृति प्रारम्भिक स्टेशन से प्रभावी तिथि
1 14112 प्रयागराज जं.-मुजफ्फरपुर सप्ताह में 02 दिन 01.12.25 से 25.02.26 तक
2 14111 मुजफ्फरपुर -प्रयागराज जं. 01.12.25 से 25.02.26 तक
3 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी -कोलकाता साप्ताहिक 05.12.25 से 27.02.26 तक
4 22197 कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी 07.12.25 से 01.03.26 तक
5 20451 सोगरिया-नई दिल्ली दैनिक 01.12.25 से 28.02.26 तक
6 20452 नई दिल्ली-सोगरिया 01.12.25 से 28.02.26 तक
(2) मेल/एक्सप्रेस गाड़ियों की आवृति में कमी –
क्रं.सं. गाड़ी सं. स्टेशन से-तक आवृति निरस्तीकरण का दिन प्रारम्भिक स्टेशन से प्रभावी तिथि
1 11123 ग्वालियर-बरौनी दैनिक सोमवार एवं गुरुवार 01.12.25 से 26.02.26 तक
2 11124 बरौनी-ग्वालियर मंगलवार एवं शुक्रवार 02.12.25 से 27.02.26 तक
3 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-लखनऊ जं. दैनिक शनिवार एवं रविवार 06.12.25 से 28.02.26 तक
4 11110 लखनऊ जं.-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी
5 12033 कानपुर-नई दिल्ली सप्ताह में 06 दिन मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार 02.12.25 से 28.02.26 तक
6 12034 नई दिल्ली-कानपुर
7 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ जं. दैनिक शनिवार एवं रविवार 06.12.25 से 28.02.26 तक
8 12179 लखनऊ जं.-आगरा फोर्ट
9 11905 आगरा कैंट-होशियारपुर दैनिक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार 01.12.25 से 27.02.26 तक
10 11906 होशियारपुर-आगरा कैंट मंगलवार, गुरुवार, शनिवार 02.12.25 से 28.02.26 तक
(3) गाड़ियों का आंशिक निरस्तीकरण –
क्रं.सं. गाड़ी सं. से -तक आवृति स्टेशनो के मध्य निरस्त प्रारम्भिक स्टेशन से प्रभावी तिथि
1 12177 हावड़ा-मथुरा साप्ताहिक आगरा कैंट-मथुरा 05.12.25 से 27.02.26 तक
2 12178 मथुरा-हावड़ा मथुरा-आगरा कैंट 01.12.25 से 23.02.26 तक