राज्य निदेशक ने किया पीएनबी आरसेटी झांसी का तिमाही निरीक्षण
झांसी : आज पंजाब नैशनल बैंक आरसेटी हँसारी झांसी मे राज्य निदेशक महोदय श्री रशमेन्द्र कुमार सक्सेना ने तिमाही निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान आरसेटी निदेशक कु० दिव्या जायसवाल ने राज्य निदेशक महोदय का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
इस दौरान संस्थान मे डेवलपमेंट ऑल्टर्नटिव संस्थान (ताराग्राम) द्वारा डी.ई.सी. की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम मे कृषि विज्ञान केंद्र की निदेशक महोदया श्रीमती डॉ। निशि राय, प्रथमा उ. प्र. ग्रामीण बैंक के पूर्व मुख्य प्रबंधक श्री निहाल चंद्र शिवहरे जी ऐवम आरसेटी से प्रशिक्षण प्राप्त सफल उद्यमियों भी उपस्थित रहे |
राज्य निदेशक महोदय द्वारा सफल व असफल उद्यमियों से भी वार्तालाप की गई एवं जीवन मे अधिक सफल होने की मूल मंत्र बताए गए।
अंत मे आरसेटी निदेशक द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान संस्थान के संकाय सदस्य अनुराग दुबे, अभिषेक वर्मा, कार्यालय सहायक अर्पिता उत्पल पराड़कर एवं प्रदीप कुमार उपस्थित रहे।