• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

जीरो पावर्टी कार्यक्रमों का सत्यापन करायें: मण्डलायुक्त

ByNeeraj sahu

Aug 22, 2025
जीरो पावर्टी कार्यक्रमों का सत्यापन करायें: मण्डलायुक्त*
*प्रत्येक गरीब को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलें*
*फसली ऋण वितरण लक्ष्य के अनुरुप प्रगति लायें*
*खाद की उपलब्धता एवं वितरण हेतु ठोस प्लान बनायें*
*ग्राम पंचायत वार सम्पत्तियों का रजिस्टर अपडेट करायें*
*कस्तूरबा विद्यालय, निराश्रित स्थल, छात्रावासों का 15 दिन में निरीक्षण करायें*
*पीएम आवास योजना के लाभार्थियों का सत्यापन करायें*
*जलजीवन मिशन कार्यो में प्रगति लाने के निर्देश*
*विद्युत आपूर्ति रोस्टर के अनुसार उपलब्ध करायें*
*नकली दवाओं की बिक्री पर सख्ती करने के निर्देश*
*सभी लम्बित वादों का अभियान चलाकर निस्तारण करायें*
*छात्रवृत्ति हेतु अभ्यर्थी का सही डाटा फीड कराना सुनिश्चित करें*
*गैंगस्टर के प्रकरणों में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश*
————————
        झांसी: आज मण्डलायुक्त श्री बिमल कुमार दुबे की अध्यक्षता में कर-करेत्तर, राजस्व, विकास कार्यो एवं कानून व्यवस्था की मण्डलीय समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में आयोजित की गयी। उन्होने जीरो पावर्टी कार्यक्रमों का सत्यापन कराने के निर्देश दिये। उन्होने यह भी निर्देश दिये कि जीरो पाॅवर्टी अभियान सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में सम्मिलित है। उन्होने कृषि विभाग को निर्देश दिये कि  पोर्टल पर उपलब्ध डेटा में सम्मिलित निर्धन व्यक्ति से सम्पर्क कर उसे विभागीय योजनाओं का लाभ अनिवार्य रुप से उपलब्ध कराया जाये, जिससे वह गरीब व्यक्ति जनकल्याणकारी योजना के लाभ से वंचित न रहे। उन्होने फसली ऋण वितरण लक्ष्य के अनुरुप प्रगति लायें जाने के निर्देश दिये। किसानों के खातों का आधार सीडिंग सत्यापन कार्य एक सप्ताह में पूर्ण करायें। उन्होने यह भी निर्देश दिये कि खाद की उपलब्धता एवं वितरण हेतु ठोस प्लान बनायें, जिससे किसानों को समय से खाद उपलब्ध हे सके।
        मण्डलायुक्त ने ग्राम पंचायत वार सम्पत्तियों का रजिस्टर अपडेट कराने के निर्देश दिये। उन्होने फैमली आईडी की प्रगति को बढ़ाने हेतु ठोस कार्ययोजना बनाये जाने के निर्देश दिये। उन्होने कस्तूरबा बालिका विद्यालय, निराश्रित स्थल, अनुसूचित जाति छात्रावासों सहित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं का 15 दिन में निरीक्षण करायें जाने के निर्देश दिये। उन्होने बच्चों के जन्म प्रमाण पत्रों को एक सप्ताह में पूर्ण करायें जाने के निर्देश दिये।
          मण्डलायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का लाभार्थीवार सत्यापन करायें जाने के निर्देश दिये। उन्होने आसरा आवास योजना के अन्तर्गत नगर पंचायतों में निर्मित आवासों का आवंटन पात्र व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होने मलिन बस्तियों में कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश दिये।
        मण्डलायुक्त ने जलजीवन मिशन कार्यो में प्रगति लाने के निर्देश देते हुये कहा कि शेष कार्यो को जल्द पूर्ण करायें, ताकि छोटी-छोटी कमियों के निस्तारण कराकर कार्य पूर्ण करायें। उन्होने विद्युत आपूर्ति रोस्टर के अनुसार उपलब्ध कराने के निर्देश दिये और जनकल्याणकारी योजनाओं के संचालन हेतु विद्युत कनैक्शन प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करायें।
         मण्डलायुक्त ने तीनों जनपदों में नकली दवाओं की बिक्री की आशंका पर सख्ती करने के निर्देश दिये ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। इस कार्य में शिथिलता स्वीकार नहीं है। उन्होने सभी लम्बित वादों का अभियान चलाकर निस्तारण करायें जाने के निर्देश दिये। उन्होने यह भी निर्देश दिये कि छात्रवृत्ति हेतु अभ्यर्थी का सही डाटा फीड कराना सुनिश्चित करें।
         मण्डलायुक्त ने सभी प्रकार के लम्बित वादों, आईजीआरएस, सीएम हैल्पलाइन, आॅनलाइन सन्दर्भो की समीक्षा करते हुये अभियान चलाकर निस्तारण कराने के निर्देश दिये। उन्होने मत्स्य पट्टा आवंटन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, सीएम युवा योजना, छात्रवृत्ति प्रकरण, किसानों का आधार सीडिंग कार्य, गर्भवती महिलाओं व छोटे बच्चों को पोषाहार वितरण, फैमली आईडी, पर्यटन योजनाओं के निर्माण कार्यो में प्रगति लाने, खाद्य, आपूर्ति, औषध प्रशासन, बाट-माप विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रुप से खाद्य पदार्थो का निरंतर निरीक्षण, पेट्रोल पम्पों का निरीक्षण कराये जाने के निर्देश दिये।
        मण्डलायुक्त ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुये गैंगस्टर के प्रकरणों में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। उन्होने पशु तस्करी, जुआ सट्टा माफिया, एण्टी भू-माफिया, ओवरलोड वाहनों के संचालन पर रोक, अवैध खनन पर सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करें, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में, एनएचएआई के साथ पेट्रोलिंग बढ़ाने की कार्यवाही के निर्देश दिये।
          बैठक में डीआईजी श्री केशव कुमार चौधरी, जिलाधिकारी झांसी श्री मृदुल चौधरी, जिलाधिकारी जालौन श्री राजेश कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी ललितपुर श्री अमनदीप डुली, एसएसपी जालौन डाॅ0 दुर्गेश कुमार, अपर आयुक्त प्रशासन श्री उमाकान्त त्रिपाठी, सीडीओ झांसी श्री जुनैद अहमद, डीएफओ श्री नीरज आर्या, एडीएम प्रशासन झांसी श्री शिव प्रताप शुक्ल, सचिव जेडीए श्रीमती उपमा पाण्डेय, अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता, संयुक्त विकास आयुक्त श्री ऋषिमुनि उपाध्याय, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या श्री एस0एन0 त्रिपाठी, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री संजीव कुमार, जेडी शिक्षा श्री राजूराणा, एडी हेल्थ डाॅ0 सुमन, उप निदेशक पंचायत श्री अजय आनंद सरोज, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी श्री डी0के0 शर्मा, उप निदेशक भूमि संरक्षण, माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग, यूनिसेफ, पीडब्ल्यूडी, विद्युत, पशुपालन, सहकारिता, नेडा विभाग सहित सम्बन्धित मण्डलीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Jhansidarshan.in