• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

बच्चों की सेहत के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं :-डीएम 

ByNeeraj sahu

Aug 22, 2025
बच्चों की सेहत के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं :-डीएम
** 13 विद्यालयों में 33 एम0डी0एम0 के नमूने संग्रहित, प्रयोगशाला जांच हेतु किए गए प्रेषित
** एफ़डीए टीम ने 13 विद्यालयों के 1145 बच्चों सहित 90 सदस्यगणों को किया जागरुक,
 ** खाना खाने से पहले अच्छी तरह हाथ धोएं, खाना ढक कर रखें का दिया ज्ञान
 ** जनपद में नही होगी मिलावटी खाद्य पदार्थ की बिक्री, बिक्री करते  पकड़े जाने पर होगी कार्यवाही, लाइसेंस होगा निरस्त
 ** जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा लगातार विद्यालयों में किए जा रहे जागरुकता कार्यक्रम
 ** खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा फूड सेफ्टी मोबाइल वैन द्वारा जनपद में लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
     जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को जनपद के प्राइमरी, प्राथमिक, कम्पोजिट विद्यालय सहित समस्त विद्यालयों में खाद्य सुरक्षा संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों की सेहत के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
     जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने एफडीए टीम से कहा कि प्राथमिक विद्यालयों सहित अन्य विद्यालयों में खाद्य सुरक्षा सहित गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों के विषयक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करते हुए बच्चों को सुरक्षित भोजन की जानकारी दी जाए। उन्होंने वर्षा के दृष्टिगत बच्चों को स्वच्छ भोजन की प्रति जागरुक करते हुए बासा खाना और खुले में रखा खाद्यपदार्थ को न खाने तथा खाने के पूर्व अच्छी तरह हाथों को धोने के लिए भी प्रेरित किये जाने के निर्देश दिए।
     सहायक आयुक्त खाद्य/अभिहित अधिकारी श्री पवन कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में कार्य करते हुए आज खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा जनपद के 13 स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान 1145 बच्चों को एवं  स्कूल में उपस्थित लगभग 90 सदस्यगणो को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरुक करते हुए 33 मिड डे मील के नमूने भी संग्रहित किए गए, जिन्हें जाँच हेतु राज की लैब प्रेषित किया गया।
     सहायक आयुक्त खाद्य/अभिहित अधिकारी श्री पवन कुमार ने टीम द्वारा भ्रमण किए गए विद्यालयों की जानकारी देते हुए बताया कि बेसिक प्राइमरी पाठशाला नगर क्षेत्र मऊरानीपुर,कम्पोजिट विद्यालय सुल्तानपुर चिरगांव, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चिरगांव, प्राइमरी  स्कूल मतवना बरूआसागर, श्री सनातन धर्म कन्या इंटर कालेज सीपरी बाजार, प्राथमिक विघालय नवीन ओरछा गेट, कम्पोजिट विद्यालय सागरगेट,प्राथमिक विद्यालय छनियापुरा, राजकीय कन्या जूनियर हाई स्कूल,आर्य कन्या इंटर कालेज सीपरी बाजार, प्राइमरी एवं जूनियर हाईस्कूल मगरवारा, प्राइमरी विद्यालय राजगढ़ सहित प्राथमिक विद्यालय बालक बिजौली में बच्चों को स्वस्थ और स्वच्छ खाद्य पदार्थों की जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया।
      उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा फूड सेफ्टी मोबाइल वैन के माध्यम से बस स्टैंड झांसी पर खाद्य सुरक्षा के प्रति प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 25 खाद्य कारोबारियों एवं उनके स्टाफ के साथ ही लगभग 300 आमजन लोगों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
       इस दौरान सहायक सहायक आयुक्त खाद्य/अभिहित अधिकारी श्री पवन कुमार ने बताया कि खाद्य पदार्थ बेचने वालों के लिये खाद्य लाइसेंस/पंजीकरण से आच्छादित करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है जिसमे fssai के ऑनलाइन पोटर्ल  https://foscos.fssai.gov.in पर स्वयं आवेदन कर सकते हैं। खाद्य व्यवसाय का टनर्ओवर 12 लाख रू प्रति वर्ष से कम होने पर पंजीकरण के लिए निधार्रित शुल्क रू 100 प्रति वर्ष तथा खाद्य व्यवसाय का टन ओवर 12 लाख रू प्रति वर्ष से अधिक होने पर लाइसेंस हेतु निधार्रित शुल्क रू 2000 प्रति वर्ष है। सभी खाद्य व्यवसायी द्वारा खाद्य लाइसेंस/पंजीकरण कराया जाना अनिवार्य है। खाद्य लाइसेंस /पंजीकरण के बिना व्यवसाय किए जाने पर  FSS ACT 2006 के अन्तगर्त विधिक कायर्वाही की जायेगी जिसमें 06 माह तक कारावास तथा ₹05 लाख तक जुमार्ने का प्राविधान है।
     उन्होंने आम जन को जागरूक करते हुए बताया कि किसी भी प्रकार के मिलावटी खाद्य पदार्थ की शिकायत/समस्या के लिये विभाग के टोल फ्री नं0-18001805533 तथा एप खाद्य प्रतिष्ठानों पर चस्पा किया गया है ग्राहक खाद्य सामग्री की गुणवत्ता से असन्तुष्ट होने पर शिकायत दर्ज करा सकता है। इसके साथ ही जनपद झाॅसी से सम्बन्धित सूचना के लिये सहायक आयुक्त (खाद्य)/अभिहित अधिकारी झाॅसी के मोबाइल नं0-9368414711 पर की जा सकती है।
    इस मौके पर टीम के सदस्य श्री सत्यम भारती, श्री सुनील कुमार, श्री झंकार सिंह, श्री सैनी सिंह, श्री ज्ञानेंद्र पाल सिंह चन्देल एवं श्री जितेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।
Jhansidarshan.in