• Sun. Jul 6th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*माह मई-2025 में सेवानिवृत्त हुए रेल कर्मचारियों को समापन भुगतान प्रपत्र व गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल प्रदान कर किया गया सम्मानित* I

ByNeeraj sahu

Jun 2, 2025

 

आज दिनांक: 02.06.2025 को मण्डल रेल प्रबंधक झाँसी दीपक कुमार सिन्हा की अध्यक्षता, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक
सत्य साधन सिंह तथा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार शर्मा की उपस्थिति में झाँसी मंडल से सेवानिवृत्त होने वाले 38 रेल कर्मचारियों को रु.11.17 करोड़ का समापन भुगतान, भुगतान प्रपत्र, सेवा प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह स्वरुप स्वर्ण जडित मेडल वितरण हेतु सेवानिवृत समारोह का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय झाँसी स्थित सभागार में किया गया। इस दौरान मण्डल से सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को NEFT के माध्यम से समापन भुगतान किया गया एवं सभी सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को पेंशन पेमेंट आर्डर भी जारी किये गये।

मंडल रेल प्रबंधक ने इस अवसर पर सभी सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को भारतीय रेल में उनकी लम्बी अवधि की सफलतम सेवा के लिये बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा स्वास्थ्य और सुखद व मंगलमय भविष्य की कामना की । सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को विदाई देते हुए यह भी आश्वासन दिया गया कि उनकी सेवानिवृत्ति के उपरान्त भी वे रेल परिवार का हिस्सा रहेंगे।

 

(2)

विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा 2025 झांसी मंडल द्वारा “प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें” थीम पर चलाया जा रहा अभियान

दिनांक 2 जून 2025 को विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में झांसी मंडल में दिनांक 22 मई से 5 जून 2025 तक “विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा” मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम “एंड प्लास्टिक पॉल्यूशन” (प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करें) निर्धारित की गई है।

इस अभियान के अंतर्गत वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन सहित ग्वालियर, मुरैना, डबरा, दतिया, ललितपुर, टीकमगढ़, महाराजा छत्रसाल स्टेशन छतरपुर, खजुराहो, महोबा, बांदा, चित्रकूट एवं उरई स्टेशनों पर लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

आज दिनांक 2 जून 2025 को विशेष रूप से निम्नलिखित गतिविधियां आयोजित की गयी:

विभिन्न स्टेशनों पर बने कार्यालय में रेलवे कॉलोनी के बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने रंगों का इस्तेमाल करते हुए कलात्मक तरीके से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

बांदा स्टेशन पर वन स्टेशन वन उत्पाद के तहत कार्य कर रहे कर्मचारियों को बुलाकर उनको काउंसिल किया गया कि टूथपेस्ट का इस्तेमाल कम से कम करें हमारे देश में पेड़ों से मिलने वाली दातुन को ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें। स्वदेशी अपनाकर मसूड़ों को स्वस्थ रखें।

हाउसकीपिंग स्टाफ को बायो टॉयलेट के संबंध में जानकारी दी गई। इसके साथ ही रेल यात्रियों को ग्रीन वेस्ट और ड्राई वेस्ट मैनेजमेंट के संबंध में जानकारी दी गई।

उल्लेखनीय है कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे द्वारा 1 लाख वृक्ष लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत झांसी मंडल को 35000 वृक्ष लगाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। मंडल द्वारा दिनांक 1 जून 2025 तक 13000 से अधिक वृक्ष रोपित किए गए हैं।

रेलवे प्रशासन का उद्देश्य केवल स्टेशन परिसरों को प्लास्टिक मुक्त बनाना ही नहीं, बल्कि यात्रियों और आमजन में हरित सोच का विस्तार करना भी है। झांसी मंडल इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है कि जनभागीदारी से पर्यावरण की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Jhansidarshan.in