बकरीद को लेकर थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक हुई आयोजित
मोठ। थाना परिसर पूंछ में बकरीद पर्व को देखते हुए शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक में क्षेत्र के जन प्रतिनिधि व गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक के दौरान गणमान्य लोगों ने बकरीद पर्व को शांति पूर्ण और भाई चारे के माहौल में मनाने की अपील की। इस दौरान थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर जेपी पाल ने कहा कि थाना क्षेत्र के सभी संवेदन शील जगहों पर बकरीद पर्व को लेकर पुलिस बल तैनात की जाएगी। पूरे क्षेत्र में पुलिस गश्ती भी जारी रहेगी। असामाजिक तत्वोंपर विशेष नजर रखी जायेगी। ऐसे में कही भी कोई अफवाह फैले तो इसकी तुरंत सूचना प्रशासन को दें। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरदीप सिंह गुर्जर ने कहा कि समाज के हर जन प्रतिनिधि सहित आम नागरिकों का दायित्व है कि अपने क्षेत्र को सही से रखे और उपद्रवियों पर निगरानी रखे आप सभी से अपील है कि इस बकरीद के पर्व को भी शांति पूर्ण माहौल में मनाए। वहीं पूर्व प्रधान राम कुमार दादा ने कहा कि नगर का यह इतिहास रहा है कि यहां शांति पूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में सभी पर्व मनाया जाता है। कार्यक्रम का संचालन पूंछ प्रधान लाखन सिंह यादव ने किया। अंत में इंस्पेक्टर थानाध्यक्ष जेपी पाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरदीप सिंह गुर्जर, पूंछ प्रधान लाखन सिंह यादव, पूर्व प्रधान राम कुमार दादा, पूर्व प्रधान रामराजा राजपूत, पूर्व प्रधान नौसे खां ढेरी , मुजीब खां, शाकिर खां , जीशान खां, दिलदार खान,मु .आजाद खान, अरबाज खान,नरेन्द्र सविता, पं रिंकू तिवारी सेसा, दयाशंकर साहू, यूनिस खान सेसा, वही पुलिस स्टाफ से कस्बा पूंछ इंचार्ज दलवीर सिंह, उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह चौहान, शैलेन्द्र सिंह, अनिल कुमार, देवेन्द्र सिंह,सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।