• Mon. Jan 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

पूर्व केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने भारत के किसान राजनेता और पॉचवे प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह

ByNeeraj sahu

May 29, 2025
समाचार
सम्पादक महोदय,
पूर्व केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने भारत के किसान राजनेता और पॉचवे प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को उनकी पुण्य तिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्वांजलि दी। प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि भारत के पॉचवे प्रधान मंत्री और किसान राज नेता ने अपना संपूर्ण जीवन भारतीयता और ग्रामीण परिवेश की मर्यादाओं के साथ जिया। आज भी उन्हें दृढ़ विश्वास के लिये जाना जाता है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में भूमि सुधार कर एक क्रान्ति का सूत्रपात किया था। किसानों को साहूकारों से मुक्ति दिलायी थी। इसीलिये हम उनके ऋण से कभी भी मुक्त नहीं हो सकते हैं।
डा0 सुनील तिवारी, व्यापारी नेता मुकेश अग्रवाल, पूर्व शहर अध्यक्ष इम्तियाज़ हुसैन, महिला शहर अध्यक्ष आशिया सिददीकी, रधुराज शर्मा, शंभू सेन, मज़हर अली, वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के सादे जीवन पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर शफीक अहमद मुन्ना, सुरेन्द्र सिंह, राजेश रानी, उमा पाठक, क्रान्ति, कार्तिकेय पटेरिया, जुगल किशोर वर्मा और अनेकों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
मज़हर अली
Jhansidarshan.in