• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*बहादुरी, खेल, सामाजिक सेवा, पर्यावरण कला, संस्कृति, विज्ञान और प्रौधौगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को किया जाएगा सम्मानित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से*

ByNeeraj sahu

May 27, 2025

*बहादुरी, खेल, सामाजिक सेवा, पर्यावरण कला, संस्कृति, विज्ञान और प्रौधौगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को किया जाएगा सम्मानित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से*

*प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु ऑनलाइन आवेदन करें 31 जुलाई तक*
————————
झांसी : जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेन्द्र कुमार पटेल ने बताया कि महिला व बाल विकास मन्त्रालय भारत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष 18 वर्ष से कम के बच्चों द्वारा बहादुरी, खेल, सामाजिक सेवा, पर्यावरण कला और संस्कृति तथा विज्ञान और प्रौधौगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि जनपद में ऐसे बच्चे जिन्होने बहादुरी सामाजिक सेवा, पर्यावरण कला और संस्कृति, तथा विज्ञान और प्रौधौगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो वो भारत सरकार महिला व बाल विकास मन्त्रालय भारत सरकार की बेबसाइट http://awards.gov.in पर जाकर पात्रता एवं फॉर्म भरने के लिए नियम व शर्तों का पालन करते हुये 31 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के सम्मान हेतु ऑफलाइन आवेदन मान्य नही होगे।

Jhansidarshan.in