• Mon. Jul 7th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण झांसी मंडल( संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार)

ByNeeraj sahu

May 27, 2025

एवं क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई झांसी मंडल (संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश) के संयुक्त तत्वाधान मे अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. इजहार आलम हाशमी‌ की अध्यक्षता में चित्रकला प्रतियोगिता, संग्रहालय एवं विरासत भ्रमण, तिरंगा यात्रा एवं छायाचित्र प्रदर्शनी आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया l
कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झांसी तथा स्वामी विवेकानंद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में रानी संग्रहालय झांसी में प्रदर्शित प्रतिमाओं का प्रतिभागियों ने चित्रांकन किया एवं चित्रांकन के उपरांत छात्र-छात्राओं को स्मारक भ्रमण ,संग्रहालय भ्रमण एवं छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करवाया गया।
इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया, वहीं प्रथम स्थान राहत खान, द्वितीय स्थान अमन तथा तृतीय स्थान राघवेंद्र अहिरवार को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद के दो अन्य छात्रों को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया
कार्यक्रम में समीर दीवान, उप अधीक्षण पुरातत्वविद, मनोज कुमार वर्मा,पुरातात्विक अभियंता अभिषेक सिंह वरिष्ठ संरक्षण सहायक, डॉ. मनोज कुमार यादव, प्रभारी क्षेत्रीय पुरातत्व ईकाई, झांसी एवं झांसी मंडल एवं उपमंडल के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
—————–

Jhansidarshan.in

You missed