जनपद झांसी में आज कुल 247 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया
** रामराजा गार्डन कोछभांवर झांसी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 179 जोड़ों एवं खैर इंटर कॉलेज गुरसराय में 68 जोड़े विवाह बंधन में बं
आज रामराजा गार्डन कोछभांवर झांसी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में सदर विधायक रवि शर्मा जी, एमएलसी श्रीमती रमा निरंजन, जिला समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव उपस्थित रही। कार्यक्रम में कुल 179 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया
इसी प्रकार खैर इंटर कॉलेज गुरसराय में भी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन कराया गया, जिसमें विधायक गरौठा जवाहरलाल राजपूत जी मुख्य अतिथि रहे, साथ ही उप जिलाधिकारी गरौठा खंड विकास अधिकारी गुरसराय उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में कुल 68 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया
अतः जनपद झांसी में आज कुल 247 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया