• Sat. Mar 14th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा मुस्तरा स्टेशन का औचक निरीक्षण

ByNeeraj sahu

Jan 16, 2025

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा मुस्तरा स्टेशन का औचक निरीक्षण*

आज दिनांक: 16 जनवरी 2025 को मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने मुस्तरा स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य संरक्षा संबंधित सभी पहलुओं की जांच और स्टेशन स्टाफ की सतर्कता एवं कार्यप्रणाली का मूल्यांकन करना रहा ।

निरीक्षण के दौरान, सिन्हा ने परिचालन से जुड़े विभिन्न कार्यों का गहन परीक्षण किया। उन्होंने समपार फाटक संख्या 121 पर कार्यरत गेटमैन के कार्य-ज्ञान की परख की और उन्हें संरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने हेतु महत्वपूर्ण निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने मुस्तरा स्टेशन यार्ड में पॉइंट और क्रॉसिंग का सघन निरीक्षण कर उनकी कार्यक्षमता व अनुरक्षण सम्बंधित आकलन किया।

मंडल रेल प्रबंधक ने निरीक्षण के दौरान स्टेशन स्टाफ को संरक्षा मानकों का शत प्रतिशत पालन करने और रेलवे संचालन में उच्चतम स्तर की सतर्कता बनाए रखने को प्रेरित किया। उन्होंने संरक्षा से संबंधित सभी उपकरणों और प्रक्रियाओं को समय-समय पर जांचने की बात कही।

रेलवे प्रशासन संरक्षा और सेवा गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध है, और ऐसे औचक निरीक्षण रेलवे संचालन में सुधार सुनिश्चित करते हैं।

Jhansidarshan.in