• Sat. Mar 14th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

विकास भवन सभागार में कृषि यंत्र की निकाली जाएगी ऑनलाइन लॉटरी 17 जनवरी को

ByNeeraj sahu

Jan 16, 2025

विकास भवन सभागार में कृषि यंत्र की निकाली जाएगी ऑनलाइन लॉटरी 17 जनवरी को

झांसी: डी0डी0 कृषि एमपी सिंह ने बताया कि जनपद में “प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ काप रेज्ड्यू” योजनान्तर्गत कस्टम हायरिंग सेन्टर एवं सुपर सीडर एव सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजनान्तर्गत समस्त कृषि यन्त्र दिनोंक 6.12.2024 से 20.12.2024 तक लक्ष्य से अधिक टोकन बुकिंग किये गये, कृषि यन्त्रों के आवेदकों का चयन ई-लाटरी के माध्यम से किया जायेगा।
डी0डी0 कृषि ने बताया कि जनपद स्तर पर आवेदको का चयन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यकारी समिति के समक्ष दिनांक-17 जनवरी 2025 को अपराह्न समय 12 बजे स्थान विकास भवन सभागार झॉसी में उक्त लाभार्थियो का चयन ई-लाटरी के माध्यम से किया जाना प्रस्तावित है।
उन्होंने जनपद के समस्त किसान भाइयों को अवगत कराया है कि योजनान्तर्गत अनुदान पर कृषि यंत्र क्रय करने के लिये बुकिंग कृषि विभाग के विभागीय पोर्टल पर आनलाइन किया गया है, वह सभी पात्र कृषक दिनॉक-17 जनवरी 2025 को समय 12 बजे स्थान विकास भवन सभागार झॉसी में उपस्थित होना सुनिश्चित करें, जिससे कि ई-लाटरी की प्रकिया सम्पन्न की जा सके।

Jhansidarshan.in