• Sat. Mar 14th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन रामराजा गार्डन कोछाभांवर झांसी एवं खैर इण्टर कालेज गुरसरांय में 16 जनवरी को

ByNeeraj sahu

Jan 16, 2025

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन रामराजा गार्डन कोछाभांवर झांसी एवं खैर इण्टर कालेज गुरसरांय में 16 जनवरी को

झांसी: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद झांसी में दिनांक 16 जनवरी 2025 को रामराजा गार्डन कोछाभांवर झांसी एवं खैर इण्टर कालेज गुरसरांय में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का कार्यक्रम निर्धारित है। रामराजा गार्डन कोछाभांवर झांसी में नगर निगम झांसी, विकास खण्ड बबीना, बड़गांव, मऊरानीपुर, बंगरा, मोंठ, चिरगांव, नगर पालिका बरुआसागर, नगर पालिका चिरगांव, नगर पालिका समथर, नगर पालिका मऊरानीपुर, नगर पंचायत बड़ागांव, नगर पंचायत रानीपुर, नगर पंचायत मोंठ, नगर पंचायत कटेरा एवं कैण्ट बबीना के जोड़े सम्मिलित होंगे। इसी प्रकार खैर इण्टर कालेज गुरसरांय में विकास खण्ड बामौर, गुरसरांय, नगर पालिका गुरसरांय, नगर पंचायत एरच, नगर पंचायत टोड़ीफतेहपुर एवं नगर पंचायत गरौठा आदि के जोड़े सम्मिलित होंगे।
मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने समस्त नोडल/सहायक नोडल अधिकारियों निर्देश दिये है कि समस्त नोडल/सहायक नोडल अधिकारी अपने-अपने दायित्वों को निर्वहन करते हुये मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें। अपर नगर आयुक्त, समस्त विकास खण्ड विकास अधिकारी एवं समस्त अधिशासी अधिकारी नगर निकाय कार्यक्रम में अपने अधीनस्थ स्टाफ के साथ उपस्थित होकर सम्बन्धित विकास खण्ड/नगीय निकाय के जोड़ों को की पहचान कर उपस्थिति दर्ज कराकर विवाह सम्पन्न, सामग्री वितरण कराने आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को विकास खण्ड मोंठ एवं चिरगांव, जिला कार्यक्रम अधिकारी को विकास खण्ड बंगरा एवं मऊरानीपुर, जिला पंचायत राज अधिकारी को विकास खण्ड बड़ागांव एवं बबीना, खण्ड विकास अधिकारी बामौर को विकास खण्ड बामौर एवं गुरसरांय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को समस्त शहरी क्षेत्र के जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराने, उपहार सामग्री वितरण कराने हेतु नोडल बनाया गया है, इसके साथ ही अन्य सम्बन्धित अधिकारी भी दायित्वों का निर्वहन करते हुये वैवाहिक समारोह कराना सुनिश्चित करेंगे।

Jhansidarshan.in