पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास के सौजन्य से गरीब विधवाओं व विकलांगों को निशुल्क कंबल वितरण किए गए
रिपोर्ट,ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार
गरौठा झांसी।। आज दिनांक 15 जनवरी 2025 को पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास उर्फ डमडम महाराज द्वारा कस्बा गरौठा की बार एसोसिएशन गरौठा में निशुल्क कंबल वितरण कराए गए जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राकेश वर्मा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में रामगोपाल यादव अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नायदा ज़ैदी मुंसिफ कोर्ट मजिस्ट्रेट गरौठा सहित उपजिलाधिकारी अवनीश कुमार तिवारी बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामसेवक पाठक मौजूद रहे।
इस मौके पर उप जिलाधिकारी अवनीश कुमार तिवारी ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा पुन्य का कार्य है। वहीं पूर्व विधायक बृजेन्द्र ब्यास उर्फ डमडम महाराज द्वारा कहा गया कि हम हमेशा असहाय गरीब लोगों के साथ हर संभव मदद के लिए तत्पर रहे हैं और हमेशा रहेंगे पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास जनता के चहेते रहे थे और हमेशा रहेंगे पूर्व विधायक द्वारा कहे गए अपने बक्तब्यों के अनुसार आज तक जो भी उन्होंने कहा उसे पूरा किया और इसी क्रम मे आज सैकडो गरीब लोगो को कम्बल बितरण किये गये इस मोके पर वरिष्ठ अधिवक्ता (बार संघ अध्यक्ष राम सेवक पाठक), रामप्रकाश राजपूत एडवोकेट, ओमप्रकाश खरे, ए.पी. बर्मा, बहोरन सिंह सेंगर एडवोकेट, अबधेश प्रताप सिंह एडवोकेट, वीरेन्द्र सिंह एडवोकेट मड़ोरी, अमित प्रताप सिंह, शत्रुधन सिंह गौर, विपिन दुवे सहित पत्रकार प्रदीप शर्मा, रिंकू सेंगर, राजकुमार मिश्रा, कल्लू बर्मा, कृष्ण कुमार, राजेश घटयाारी, सुनील तिवारी, मुकेश पाठक, हेमंत यादव कचीर पत्रकार बंधु मौजूद रहे।
Jhansidarshan.in