मोठ किसान संघ के जिला अध्यक्ष जिला मंत्री ब्लॉक अध्यक्ष का किसानों के बीच संपर्क
मोठ क्षेत्र के ग्रामो में भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष झांसी राजेंद्र नायकजिला मंत्री अजय व्यास रानू ब्लॉक अध्यक्ष मोठ राम कृपाल सिंह गुर्जर प्रधान लोहागढ़ एवं पूर्व किसान मोर्चा उपाध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी ने किसानो की बीच जाकर किया जन सम्पर्क एवं किसान भाइयो की समस्याओ को सुना जिलाध्यक्ष राजेंद्र नायक ने कहा किसानो की लड़ाई हमेशा लड़ता रहूंगा तथा किसानों की आवाज हमेशा उठाता रहूंगा वहीं जिला मंत्री अजय व्यास रानू ने कहा किसान भाइयों की समस्याओं को दबने नहीं दिया जाएगा एवं ब्लॉक अध्यक्ष मोठ रामकृपाल सिंह ने कहा हमेशा हम किसानों की सेवा के लिए तैयार है तथा उन्होंने कहा जहर मुक्त खेती रोग मुक्त समाज के लिए कहा पूर्व जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा मनोज तिवारी ने जैविक खेती के बारे में बताया
इस अवसर पर धनीराम प्रजापति प्रकाश झा रामनरेश दीक्षित अर्जुन सुबोध दुबे प्रदीप गुप्ता रुद्रभान सिंह मूलचंद आदि क्षेत्र के सभ्रान्त लोग किसान भाई ग्राम वासी उपस्थित रहे।