• Sat. Mar 14th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

सेवानिवृत्ति रेलवे कर्मचारियों के लिए अंतिम अवसर, रुकी हुई Deposit pension/ Future debit के लिए कर सकते हैं आवेदन

ByNeeraj sahu

Jan 13, 2025

सेवानिवृत्ति रेलवे कर्मचारियों के लिए अंतिम अवसर, रुकी हुई Deposit pension/ Future debit के लिए कर सकते हैं आवेदन

झॉसी मंडल से सेवानिवृत्त होने वाले लगभग 419 कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के समय उनके द्वारा क्वाटर खाली न करने के कारण / क्वाटर खाली करने उपरान्त बिजली बिल भुगतान न करने के कारण एवं कमर्शियल डेविट होने के कारण सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ग्रेजुयटी में से कुछ राशि Deposit pension/ Future debit के रूप में रोकी गयी है।

Deposit pension/ Future debit में रोकी गयी राशि के निपटारे के सम्बन्ध में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली पेंशन अदालतो व कर्मचारी / पेंशनर समस्या समाधान शिवरों आदि के माध्यम से बार-बार अवगत कराया गया है किन्तु लगभग 31 पेंशनरों के बकाया भुगतान के लिये आवेदन ही प्राप्त हुये है। अतः ऐसे पेंशनर जिनकी सेवानिवृत्ति के समय Deposit pension/ Future debit की धनराशि रोकी गई है. दिनांक 28.02.2025 तक अपना आवेदन मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय के कार्मिक विभाग में समस्त अनुलग्नों के साथ जमा करें जिससे रोकी गई राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जा सके। उक्त तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया गया जायेगा तथा Deposit pension/ Future debit रोकी गई राशि वापस भारत सरकार के खाते में जमा करा दी जायेगी।

Jhansidarshan.in