• Sat. Mar 14th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

मंडल रेल प्रबंधक ने महाकुंभ 2025 के लिए श्रद्धालुओं से की विशेष अपील

ByNeeraj sahu

Jan 13, 2025

श्रद्धालु कुंभ स्पेशल ट्रेनों का करें उपयोग: डीआरएम

मंडल रेल प्रबंधक ने महाकुंभ 2025 के लिए श्रद्धालुओं से की विशेष अपील

उत्तर मध्य रेलवे ने महाकुंभ 2025 में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक और भव्य तैयारियां की हैं। झांसी रेल मंडल के चित्रकूट धाम कर्वी, शिवरामपुर, भरतकूप, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, और ग्वालियर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। यात्रियों के सुगम आवागमन के लिए कई आरक्षित और कुंभ मेला स्पेशल अनारक्षित ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यात्रा संबंधी जानकारी के लिए कृपया हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करें।

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि रेलवे द्वारा चलाई जा रही विशेष ट्रेनों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। रेलवे ने कुंभ मेला के दौरान रिंग रेल सेवा भी शुरू की है, जो श्रद्धालुओं को सुगमता से गंतव्य तक पहुंचाने में सहायक होगी। सिन्हा ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि आरक्षित गाड़ियों में यात्रा करने के लिए अग्रिम टिकट बुक करें और अपनी यात्रा को सुविधाजनक बनाएं। साथ ही, अनारक्षित कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का भी उपयोग कर अन्य यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखें।

आप सभी को महाकुंभ 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, पुण्य कमाने के इस पावन अवसर पर आस्था और अनुशासन के साथ कुंभ मेला की ओर कदम बढ़ाएं।

Jhansidarshan.in