• Sat. Mar 14th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

झांसी के मॉल में बंदर ने मचाया उत्पात।वीडियो हुआ वायरल

ByNeeraj sahu

Jan 12, 2025

झांसी के मॉल में बंदर ने मचाया उत्पात।वीडियो हुआ वायरल।

एक युवती को जमकर किया परेशान।।चीखती नजर आई युवती।

झांसी में जहां पारा दिन व दिन नीचे गिरता जा रहा है। तो वही सर्दी से बचने के लिए इंसान तो क्या जानवर भी सुरक्षित जगह ढूंढते नजर आ रहे हैं। कुछ यही हुआ झांसी के मऊरानीपुर में,।
जहां सर्दी से बचने के लिए एक बंदर सिटी कार्ट के मॉल में घुस गया। फिर क्या था उसे देखकर मॉल के अन्दर लोगो में चीख पुकार मच गई। वही बंदर द्वारा एक मॉल में मौजूद एक युवती के ऊपर जाकर बैठ गया। जिसके बाद युवती की चीख पुकार मच गई। वही जैसे जैसे युवती चीखती वैसे ही बंदर उसे ओर तंग करने लगता है। ओर यह सब नजारा लोग अपने मोबाइल मैं कैद करते हुए नजर आए। वही करीब एक घंटे तक बंदर ने मॉल के अन्दर जमकर उत्पात मचाया । वही घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। लेकिन जब तक टीम पहुंचती । तब तक बंदर वहां से भाग निकला। वही बन्दर की उक्त पूरी हरकत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।जो झांसी में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Jhansidarshan.in