• Sat. Mar 14th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

आशीष जैन बने गणेश शंकर विद्यार्थी प्रेस क्लब के पुनः प्रदेश अध्यक्ष

ByNeeraj sahu

Jan 11, 2025

 

आशीष जैन बने गणेश शंकर विद्यार्थी प्रेस क्लब के पुनः प्रदेश अध्यक्ष।

राधे यादव को सागर संभाग व शशिकान्त त्रिपाठी को भोपाल संभाग की कमान।

भोपाल – गणेश शंकर विद्यार्थी प्रेस क्लब के शनिवार को भोपाल में चुनाव कराए गए। इसमे सर्वसम्मति से दैनिक भूमिका भास्कर सागर के संपादक आशीष जैन पुनः प्रदेश अध्यक्ष चुने गए। वे इसके पहले भी संग़ठन के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके है। संस्थापक अध्यक्ष संतोष गंगेले कर्मयोगी ने बताया कि भारत की आजादी के लिए बलिदान हुए शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी के नाम पर पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए 22 जनवरी 2013 से संपूर्ण मध्य प्रदेश में संगठन कार्य कर रहा है। इस संगठन के माध्यम से प्रत्येक वर्ष माह दिसंबर में प्रदेश कार्यकारिणी एवं संभागीय और जिला कार्यकारिणी के कार्यो की समीक्षा के बाद जनवरी माह में प्रदेश कार्यकारिणी का गठन होता है । संस्थापक अध्यक्ष श्री संतोष गंगेले कर्मयोगी ने वर्ष 2025 में नवीन दायित्व हेतु श्री जैन को बधाई व शुभकामनाये दी है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आशीष जैन के द्वारा संस्थापक अध्यक्ष संतोष गंगेले कर्मयोगी की अनुसंशा पर वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम अग्रवाल भोपाल को संरक्षक, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश जमीदार खिलचीपुर , भोपाल संभाग का अध्यक्ष दैनिक बागेश्वर धाम समाचार पत्र भोपाल के संपादक श्री शशिकांत त्रिपाठी एवं सागर संभाग का अध्यक्ष दैनिक आर्यवर्त समाचार पत्र के संपादक राधे यादव को नियुक्त किया है। 22 जनवरी 2025 को संगठन का स्थापना दिवस मनाया जाने हेतु सागर संभागीय अध्यक्ष राधे यादव की सहमति और सलाह से बुंदेलखंड के प्रसिद्ध धार्मिक क्षेत्र जटाशंकर बिजावर में संगठन का स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर संग़ठन के वरिष्ठ सदस्य सुशील जैन, विनोद दुबे, जवाहर डोसी, शिरीष सकलेचा, अनिल नाहर, सफी उर रहमान, प्रदीप सिंह ठाकुर, नरेंद्र पाठक, रामप्रताप दुबे आदि ने बधाई व शुभकामनाये दी है।

Jhansidarshan.in