कोंच नगर की विरासत और धरोहर को संरक्षित करने में नहीं छोड़ी जाएगी कोई भी कोर कसर-मूलचंद्र निरंजन
जालौन :० कोंच के एतिहासिक और प्राचीन भारत माता मंदिर सहित श्रीगणेश मंदिर गढ़ी के सौन्दर्यीकरण और विकास के लिए शासन से धनराशि निर्गत कराने वाले क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन का कहना है कि कोंच नगर ही नहीं बल्कि समूची विधानसभा क्षेत्र में ऐसे सभी स्थलों का सौंदर्यीकरण और विकास कराया जाएगा। ऐसे सभी स्थल हम सभी की विरासत और धरोहर हैं, इन स्थलों को संरक्षित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।