फरवरी माह में टेंडर प्रक्रिया के बाद विकास कार्य का निर्माण किया जाएगा शुरू- प्रदीप गुप्ता
जालौन :० कोंच पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता का कहना है कि सम्भवत: फ़रवरी माह में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद शासन की मंशानुरूप दोनों मंदिरों का विकास कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पालिका बोर्ड के प्रस्ताव पर नए वर्ष में दोनों मंदिरों के विकास कार्य हेतु विधायक ने शासन स्तर पर जो पहल की है वह अभिनंदनीय है क्योंकि इन दोनों मंदिरों से कोंच नगर की एक विशेष पहचान है।