• Sat. Mar 14th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

1 करोड़ 63 लाख से जनपद जालौन के कोंच में इकलौते एतिहासिक भारत माता और चंदेल कालीन प्राचीन गणेश मंदिर पर होंगे विकास कार्य

ByNeeraj sahu

Jan 11, 2025

1 करोड़ 63 लाख से जनपद जालौन के कोंच में इकलौते एतिहासिक भारत माता और चंदेल कालीन प्राचीन गणेश मंदिर पर होंगे विकास कार्य

कोंच पालिका बोर्ड के प्रस्ताव पर क्षेत्रीय विधायक ने शासन से निर्गत करायी धनराशि

जालौन :० कोंच नगर में तहसील कार्यालय के नजदीक स्थित जनपद के इकलौते करीब 72 वर्ष पुराना भारत माता मंदिर (भू देवी, भुमिया माता) के अलावा कुछ ही दूरी पर स्थित चंदेल कालीन श्रीगणेश मंदिर गढ़ी का सौंदर्यीकरण/विकास कार्य को शासन से हरी झंडी मिलने के बाद नागरिकों में प्रसन्नता देखी जा रही है। वर्षों से सौंदर्यीकरण और विकास की बाट जोह रहे दोनों एतिहासिक और प्राचीन स्थलों की सुध लेकर शासन से धनराशि निर्गत कराने पर क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन सहित पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता का नागरिकों ने आभार जताया है।
एतिहासिक और प्राचीन मठ मंदिरों के सौंदर्यीकरण और समुचित विकास के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही वंदन योजना 2024-25 के अंतर्गत पालिका बोर्ड की पहल पर विधायक मूलचंद्र निरंजन ने शासन स्तर पर सशक्त पैरवी कर उक्त दोनों मंदिरों के लिए कुल 1 करोड़ 62 लाख 99 हजार रुपये की धनराशि पास करायी है। इस धनराशि से इन मंदिरों में श्रद्धालुओं के रात्रि विश्राम के लिए पुरुष और महिला के लिए अलग अलग कक्ष निर्माण, पंजीकरण हेतु ऑफिस निर्माण, नीचे जमीन पर मार्बल युक्त फर्श, परिक्रमा के लिए इंटरलॉकिंग, सोलर लाइट एवं बैंच व्यवस्था, मंदिर तक पहुंचने के लिए सीसी सड़क निर्माण, ऊपर टीन शेड का निर्माण, वाटर कूलर की व्यवस्था, मंदिरों के इतिहास से परिपूर्ण साइन बोर्ड आदि कार्य पूर्ण कराया जाएगा।

Jhansidarshan.in