झांसी मंडल के दैलवारा–न्यू ललितपुर टाउन नव विद्युतिकृत रेलखंड पर नव विद्युतिकृत तीसरी लाइन पर 25 KV AC कर्षण वितरण का निरीक्षण*
आज दिनांक: 10.01.2025 को प्रधान मुख्य बिजली इंजिनीयर उत्तर मध्य रेलवे अनूप कुमार अग्रवाल द्वारा झांसी मंडल के दैलवारा – न्यू ललितपुर टाउन खंड में न्यू कोर्ड लाइन और विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया । इस दौरान बिजली, कर्षण से जुड़े सभी इंस्टालेशन, गेट्स, स्विचिंग पॉइंट्स, खम्बे, OHE वायरिंग, सहित सभी उपकरणों को आवश्यकतानुसार संचालित करते हुए मोटर ट्रॉली और टावर वैगन से विशेष से परख की गयी | सभी उपकरणों की कार्य कुशलता की परख की गयी|
निरीक्षण के दौरान प्रमुख मुख्य बिजली इंजीनियर अनूप अग्रवाल, CEDE एस एस मंगल, झाँसी मंडल से अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) पी पी शर्मा, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (कर्षण) मयंक शांडिल्य, मंडल परिचालन प्रबंधक रतन झा सहित निर्माण विभाग के अधिकारी एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे |
(3)
· गाडी संख्या: 04189/04190 कानपुर-अलीगढ जं मेमू (रविवार छोड़कर सप्ताह में 06 दिन) दिनांक: 13.01.25 से 31.01.25 (17 फेरे) हेतु अपरिहार्य कारणों से रद्द रहेगी I
· गाडी संख्या: 64615/64616 ललितपुर-व्वीरंगना लक्ष्मीबाई झाँसी मेमू तथा 64617/64618 (प्रतिदिन) दिनांक: 11.01.25 से ICF रेक से संचालित की जाएगी I
· गाडी संख्या: 64609/64610 खजुराहो-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी मेमू (प्रतिदिन) दिनांक: 11.01.25 से ICF रेक से संचालित की जाएगी I