• Fri. Jan 30th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

रेलवे कर्मचारियों की संरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर

ByNeeraj sahu

Jan 9, 2025

रेलवे स्टेशन डबरा में संरक्षा सेमिनार का आयोजन

रेलवे कर्मचारियों की संरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर

झाँसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन के मार्गदर्शन में आज दिनांक 09.01.25 को रेलवे स्टेशन डबरा में संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार की अध्यक्षता श्री आर. के. वर्मा, TI/GWL (South) ने की।

सेमिनार में बी.पी. सिंह चंदेल (CLI/JHS), आर.के. रंजन (एस.एस.ई/सिग्नल), राहुल कुमार सिंह (जे.ई (पी.वे)/डबरा), संरक्षा सलाहाकार एस. के अग्रवाल (C&W), नीलू कुमार (इलेक्ट्रिकल जनरल) सहित लगभग 35 पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संरक्षा संवाद के दौरान निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई:

1. ट्रैक और लेवल क्रॉसिंग के रखरखाव के दौरान दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय।
2. पॉइंट और क्रॉसिंग निरीक्षण के दौरान महत्वपूर्ण माप।
3. शंटिंग और पार्टिंग के दौरान सावधानियां।
4. SPAD (Signal Passing At Danger) से बचाव के उपाय।
5. DC/RC मेमो का महत्व।
6. मानसून के दौरान ट्रैक रखरखाव के दौरान सावधानियां।

इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य रेलवे कर्मचारियों की संरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक उपायों को साझा करना था।

Jhansidarshan.in