• Mon. Jan 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

झांसी मंडल द्वारा ट्रेन परिचालन में संरक्षा और गतिशीलता बढ़ाने के सतत प्रयास

ByNeeraj sahu

Jan 2, 2025

झांसी मंडल द्वारा ट्रेन परिचालन में संरक्षा और गतिशीलता बढ़ाने के सतत प्रयास

झांसी रेल मंडल ट्रेन परिचालन में संरक्षा और गतिशीलता बढ़ाने के लिए लगातार कदम उठा रहा है। 130 किमी प्रति घंटे की गति वाले मुख्य मार्ग और उच्च यातायात घनत्व के चलते, संरक्षा और कुशल संचालन सुनिश्चित करना मंडल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, दिसंबर 2024 में 4 लेवल क्रॉसिंग गेट बंद कर दिए गए हैं। इसी अवधि में 9 वैगनों में ट्विन पाइप एयर ब्रेक सिस्टम स्थापित किया गया, जिससे अब तक कुल 765 वैगनों में यह प्रणाली लगाई जा चुकी है। इससे संरक्षा और गतिशीलता के साथ-साथ समयपालनता भी बढ़ती है।

दिसंबर 2024 में वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-मानिकपुर और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-धौलपुर सेक्शनों के बीच 29.102 किमी ट्रांसनेट फ्रेट रेल (टीएफआर) का कार्य पूरा कर लिया गया। इसके अलावा, 20 थिक वेब स्विच लगाए गए और 89 ग्लूड रिप्लेसमेंट का कार्य भी संपन्न हुआ। इन सभी कार्यों का उद्देश्य संरक्षा और समयपालनता में सुधार के साथ-साथ ट्रेन संचालन को अधिक गतिशील बनाना है।

कोहरे और सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए झांसी मंडल के विभिन्न स्टेशनों, क्रू लॉबी और यार्डों में संरक्षा से जुड़े सेमिनार आयोजित किए गए। इन सेमिनारों में सिग्नल पासिंग एट डैंजर (SPAD) की रोकथाम, कोहरे के दौरान सुरक्षित ट्रेन संचालन, शंटिंग ऑपरेशन में सतर्कता, कार्यस्थलों पर सुरक्षा उपाय, गश्त के दौरान सावधानियां और हॉट एक्सल मामलों में आवश्यक कार्रवाई जैसे विषयों पर चर्चा की गई। इन सत्रों में फ्रंटलाइन कर्मचारियों के साथ संवाद पर विशेष जोर दिया गया ताकि उन्हें सुरक्षित और कुशल संचालन के लिए नवीनतम संरक्षा निर्देशों से अवगत कराया जा सके। इस प्रकार, संरक्षा सेमिनारों के माध्यम से संरक्षा और सुरक्षा में सुधार के साथ संचालन की समयपालनता भी सुनिश्चित की जा रही है।

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने कहा, “संरक्षा और गतिशीलता बढ़ाने के प्रयास निरंतर जारी हैं। यात्री सुरक्षा और सुविधा को सर्वोत्तम बनाने के प्रति हम पूर्णत: प्रतिबद्ध हैं l

01.01.2025
रेल प्रशासन द्वारा महाकुम्भ-2025 के दौरान अपने सम्मानित यात्रियों की सुविधा हेतु दिनांक 10.01.2025 से 28.02.2025 तक प्रयाग स्टेशन पर निम्नलिखित ट्रेनों का दो (2) मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है:-
प्रयाग स्टेशन तक जाने वाली अप ट्रेनों की सूची (दिशा-फाफामऊ की ओर)
क्रं.सं. गाड़ी सं. गाड़ी का नाम से तक मौजूदा समय प्रस्तावित समय और ठहराव
आगमन प्रस्थान आगमन प्रस्थान
1 20416 इंदौर जं.- वाराणसी एक्सप्रेस इंदौर जं. वाराणसी पास 01:22 01:23 01:25
2 20941 बांद्रा ट.-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस बांद्रा ट. गाजीपुर सिटी पास 01:57 01:58 02:00
3 12382 पूर्वा एक्सप्रेस नई दिल्ली हावड़ा पास 02:12 02:13 02:15
4 12669 चेन्नई – छपरा एक्सप्रेस चेन्नई छपरा पास 02:27 02:28 02:30
5 22434 आनंद विहार ट.- गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस आनंद विहार ट. गाजीपुर सिटी पास 04:27 04:28 04:30
6 12165 लोकमान्य तिलक ट.-गोरखपुर एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक ट. गोरखपुर पास 04:42 04:43 04:45
7 22183 लोकमान्य तिलक ट.- अयोध्या कैंट एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक ट. अयोध्या कैंट पास 04:42 04:43 04:45
8 12539 यशवंतपुर – लखनऊ एक्सप्रेस यशवंतपुर लखनऊ पास 05:22 05:23 05:25
9 11055 गोदान एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक ट. गोरखपुर पास 09:02 09:03 09:05
10 11059 छपरा एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक ट. छपरा पास 09:02 09:03 09:05
11 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस दुर्ग नौतनवा पास 11:17 11:18 11:20
12 22103 लोकमान्य तिलक ट.- अयोध्या कैंट एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक ट. अयोध्या कैंट पास 11:57 11:58 12:00
13 22683 यशवंतपुर – लखनऊ एक्सप्रेस यशवंतपुर लखनऊ पास 13:17 13:18 13:20
14 22550 वन्दे भारत प्रयागराज गोरखपुर पास 15:26 15:27 15:29
15 11071 कामायनी एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक ट. बलिया पास 16:27 16:28 16:30
16 22584
(15102) अन्त्योदय एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक ट. छपरा पास 18:32 18:33 18:35
17 22468 गाँधी नगर कैपिटल -वाराणसी गाँधी नगर कैपिटल वाराणसी पास 20:42 20:43 20:45
18 22613 श्रद्धासेतु रामेश्वरम अयोध्या कैंट पास 22:52 22:53 22:55
19 22969 ओखा -वाराणसी एक्सप्रेस ओखा वाराणसी पास 23:22 23:23 23:25
प्रयाग स्टेशन तक जाने वाली डाउन ट्रेनों की सूची (दिशा- प्रयागराज की ओर)
क्रं.सं. गाड़ी सं. गाड़ी का नाम से तक मौजूदा समय प्रस्तावित समय और ठहराव
आगमन प्रस्थान आगमन प्रस्थान
1 22549 वन्दे भारत गोरखपुर प्रयागराज पास 12:57 12:58 13:00

**यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Jhansidarshan.in