• Mon. Jan 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

वर्क साइट पर संरक्षा सेमिनार का आयोजन

ByNeeraj sahu

Jan 2, 2025

वर्क साइट पर संरक्षा सेमिनार का आयोजन

झाँसी, 02 जनवरी 2025। मंडल रेल प्रबंधक झाँसी दीपक कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार आज एस.टी.सी. ऑडिटोरियम झांसी में संरक्षा संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक झाँसी ने की। संरक्षा संवाद के दौरान वर्क साइट पर कार्य करते समय बरती जाने वाली सावधानियां और सुरक्षा मानकों पर विशेष जोर दिया गया। कर्मचारियों और सुपरवाइजरों को संरक्षा नियमों का पालन करने और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। यह संवाद रेल प्रशासन की सुरक्षा और संरक्षा को उच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस अवसर पर अधिकारियों ने कर्मचारियों को सुझाव दिए कि वे कार्यस्थल पर सभी सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग करें और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करें। कार्यक्रम के अंत में कर्मचारियों द्वारा सुरक्षा से संबंधित प्रश्न पूछे गए, जिनका समाधान अधिकारियों ने किया।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन) आर.डी.मौर्य, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) पी.पी. शर्मा ,उप मुख्य अभियंता (कंस्ट्रक्शन) अमित गोयल ,वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) आशुतोष चौरसिया ,वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन, सहायक मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता (झाँसी) एस.के.गुप्ता , संरक्षा सलाहकार सहित 100 से अधिक सुपरवाइजर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jhansidarshan.in