• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

चकिया नगर पंचायत नहीं मानता शासन के आदेशों को, 26 से देश में है 7 दिन का राष्ट्रीय, राजकीय शोक………….

ByNeeraj sahu

Dec 27, 2024

चकिया नगर पंचायत नहीं मानता शासन के आदेशों को, 26 से देश में है 7 दिन का राष्ट्रीय, राजकीय शोक…………. नगर पंचायत द्वारा लगाए गए तिरंगे नहीं झुकाया गया, दिन भर आदेश को नजर अंदाज करते रहे

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का कल यानि 26 दिसम्बर को एम्स में निधन हो गया। निधन की सूचना से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर पीएम मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए श्रध्दांजलि दिए। इसी के साथ ही भारत सरकार ने सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया। वही प्रदेश में राजकीय घोषित कर दिया गया। राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया गया।
शोक के बीच चकिया नगर पंचायत द्वारा शासन के आदेशों का अवहेलना करते हुए नगर पंचायत प्रशासन द्वारा गांधी पार्क में लगाए गए तिरंगे को आधा नहीं झुका गया। वही मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर लगे तिरंगे को झुका दिया गया है। वही चंदौली ग्रुप सेंटर सीआरपीएफ चकिया के परिसर में लगे तिरंगे को 7 दिन के शोक की सूचना पर झुका दिया गया।
वही नगर पंचायत प्रशासन शाम 6 बजे तक शोक के बावजूद नहीं झुकाया। उधर ईओ संतोष चौधरी ने बताया कि ऐसे कोई आदेश नहीं आया हैं।

Jhansidarshan.in