अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा झांसी की बैठक एस0 आर0 एम0 पब्लिक स्कूल महाराज सिंह
नगर, पुलिया न0- 9, झाँसी में आहुत की गई । बैठक की अध्यक्षता सिंहव्रत यादव जी ने की ।
जिसमें उन्होंनेे समाज के लोगों से एकजुट होने की अपील की। सिंहव्रत यादव जी ने कहा कि अगर यादव समाज का कोई बच्चा किसी भी क्षेत्र में विशेष योग्यता रखता है और किसी कारण से आगे नहीं बढ़ पा रहा है तो ऐसे लोगों को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा झांसी आगे बढ़ाने के लिए पूरी मदद करेगी। और सिंहव्रत यादव जी ने महासभा के पदाधिकारियों से कहा कि आगे होनेवाली बैठक में समाज के ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस बैठक में शामिल होने की जानकारी दे।
इसमें सदस्यों द्वारा भी समाज की मजबूती पर जोर दिया गया। महासभा के अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव जी ने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर समाज को मजबूत बनाना होगा। उन्होंने कहा कि हम भले ही दो रोटी कम खाएं मगर अपने परिवार व अपने समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि यादव समाज आज एकजुट नहीं हो पा रहा है इसलिए हम सभी को आगे आकर सभी को एकजुट करना होगा।
बैठक में श्रीमती रेखा यादव जिलाध्यक्ष महिला सभा
सुभाष कुमार यादव जिला अध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ
घनश्याम यादव जी नगर सचिव
जितेंद्र सिंह यादव जी नगर अध्यक्ष
अमित यादव जी मीडिया प्रभारी
मोहित यादव जी जिला अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ
गब्बर सिंह यादव जी जिला सचिव
राजेंद्र सिंह यादव जी कोषाध्यक्ष
नीरज यादव जी जिला उपाध्यक्ष दुग्ध प्रकोष्ठ मनीष यादव जी नगर उपाध्यक्ष
जसवंत सिंह यादव जी नगर उपाध्यक्ष एवं अनेकों स्वजाति बंधु शामिल हुए
और बबलू यादव जी सिमरधा एवं प्रदीप यादव दादा जी बबीना ने आभार व्यक्त किया ।