• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

विकासखंड चिरगाव में आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में 08 सुरक्षा जवानों एवं सुरक्षा सुपरवाइजर 03 हुआ चयन

ByNeeraj sahu

Dec 26, 2024

विकासखंड चिरगाव में आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में 08 सुरक्षा जवानों एवं सुरक्षा सुपरवाइजर 03 हुआ चयन

झांसी। जनपद के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराये जाने हेतु जनपद के विकासखण्डों एवं जिला सेवायोजन कार्यालय में 23 दिसम्बर 2024 से 05 जनवरी2025 की अवधि में प्रातः 10ः30 से 4 बजे तक प्लेसमेन्ट कैम्प आयोजित किये जा रहे हैं, जिसके अंतर्गत आज विकास खण्ड सभाकक्ष चिरगाव में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से युवाओं ने प्रतिभा किया। इन युवाओं में से आज 08अभ्यर्थियों का चयन सुरक्षा जवान एवं 03 सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए किया गया।
भर्ती अधिकारी राहुल साहू ने बताया कि दिनांक 27 दिसम्बर को विकास खण्ड सभाकक्ष गुरसरांय, 28 दिसम्बर को विकास खण्ड सभाकक्ष मऊरानीपुर, 03 जनवरी 2025 को विकास खण्ड सभाकक्ष बबीना, 04 जनवरी को विकास खण्ड सभाकक्ष बड़ागांव, 05 जनवरी को विकास खण्ड सभाकक्ष मोंठ प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किये जायेंगे, अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा ‌। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी राहुल साहू, मो0 नं0- 9131557489 या (कमाण्डेन्ट), एस0आइ0एस0 प्रा0लि0 सिंगरौली (म0प्र0) से सम्पर्क किया जा सकता है।

Jhansidarshan.in