घरौनी वितरण कार्यक्रम” में प्रतिभाग हेतु आमंत्रण:-
आपको सादर अवगत कराना है कि प्रधानमंत्री जी, भारत सरकार द्वारा दिनांक 27 दिसंबर 2024 को “घरौनियों का वितरण” किया जाना प्रस्तावित है, जिसका सीधा प्रसारण लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से दीनदयाल सभागार, झांसी में दिखाया जाएगा, इसके साथ ही दीनदयाल सभागार में आयोजित जनपद स्तरीय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के कर-कमलों द्वारा भी “घरौनियों का वितरण” किया जाएगा।
अतः आप सभी मीडिया प्रतिनिधि दिनांक 27 दिसंबर 2024 को उक्त कार्यक्रम में प्रातः 11:00 बजे सादर आमंत्रित हैं।