स्वामित्व योजना के अन्तर्गत घरौनियों का जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में होगा वितरण*
झाँसी : प्रधानमंत्री जी के द्वारा “स्वामित्व योजना” के अंतर्गत जनपद में तैयार की गई घरौनियों का वितरण जिला प्रशासन द्वारा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शुक्रवार को प्रातः 11:00 बजे दीनदयाल सभागार, झाँसी में किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वरुण कुमार पाण्डेय ने बताया कि जनपद स्तर पर दीनदयाल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में “घरौनियों का वितरण” किया जाएगा। इसके साथ ही कार्यक्रम में नई दिल्ली में प्रधानमंत्री जी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी लाईव स्ट्रीमिंग के माध्यम से दिखाया जाएगा। जनपद स्तरीय कार्यक्रम की सभी तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार से जनपद की सभी तहसीलों पर भी कार्यक्रम आयोजित कर घरौनियों का वितरण किया जाएगा।