मिशन शक्ति अभियान” के अन्तर्गत ग्राम भोजला में चौपाल आयोजन 10 दिसम्बर को
झांसी : मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने अवगत कराया है कि विशेष सचिव/निदेशक, मूल्यांकन प्रभाग राज्य नियोजन संस्थान, नियोजन विभाग, उ०प्र० लखनऊ के निर्देशानुसार मिशन शक्ति अभियान का मूल्यांकन हेतु मूल्यांकन प्रभाग के ज्येष्ठ मूल्यांकन अधिकारी डा० संतराम द्वारा दिनांक 09 दिसम्बर 2024 को आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान दिनांक 10 दिसम्बर 2024 को ग्राम भोजला में दोपहर 12 बजे चौपाल आयोजित किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये है।
मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि विभाग की योजनाओं से सम्बन्धित दो-दो लाभार्थियों के साथ दिनांक 10 दिसम्बर 2024 को अपराह्न 12 बजे से ग्राम भोजला में सूचनाओं सहित उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।