• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

प्रभंजन ज्वैलर्स पर ग्राहक ने लगाया धोखाधड़ी का गम्भीर आरोप

ByNeeraj sahu

Dec 9, 2024

प्रभंजन ज्वैलर्स पर ग्राहक ने लगाया धोखाधड़ी का गम्भीर आरोप

स्वर्णकार व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद कर जताया विरोध

कोंच/जालौन – सोना बेचने आए ग्राहक ने नगर के सबसे प्रतिष्ठित सराफा व्यापारी पर धोखाधड़ी का गम्भीर आरोप लगा पुलिस से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है, जिसपर कोंच कोतवाली पुलिस ने जांच कर कार्यवाही की बात की है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार भेदपुरा जिला दतिया के देवराज गुर्जर पुत्र कल्याण सिंह एवं मां राकेश देवी ने कोंच कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि दिनांक 07 दिसंबर को कोंच नगर के रामगंज बाजार स्थित प्रभंजन ज्वैलर्स पर 35 ग्राम सोने के जेवरात बेचने गया तो प्रभंजन ज्वैलर्स के मालिक प्रभंजन अग्रवाल ने मेरे जेवरात को गलाया और बताया कि 73% सोना है जबकि मेरे सोने का सही 85% था जब मैने गलाई वाले से कहा तो उसने बतलाया कि प्रभंजन ज्वैलर्स के कहने पर मैने 85 % का 73 % लिखा। मेरे सोने का सही टंच बतलाओ तो कहा कि तुम्हारे सोने का 73% का ही है। प्रभंजन ज्वैलर्स ने मेरे साथ धोखाधड़ी की है कृपया रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करे। मामले में प्रभारी निरीक्षक कोंच अरुण कुमार राय ने कहा कि शिकायत की जांच की जा रही है, जांच उपरांत विधिक कार्यवाही की जाएगी।
वहीं प्रभंजन ज्वैलर्स के मालिक प्रभंजन अग्रवाल ने बतलाया कि ग्राहक स्वयं अपने जेवरात गलवाने गया मैने तो गलवाई की पर्ची के आधार पर सोने को खरीदा था। मुझ पर लगाए गए आरोप मुझे बदनाम करने की साजिश है।

Jhansidarshan.in