झांसी : जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कृष्ण पाल सिंह ने जनपद के समस्त दिव्यांगजनों को सूचित किया है निदेशालय स्तर से दिव्यांग पेंशन की द्वित्तीय त्रैमासिक किश्त की धनराशि का प्रेषण एकाउण्ड बेस्ट के स्थान पर आधार बेस्ट पेमेंट प्रणाली के माध्यम से अद्यतन किया जा रहा है। दिव्यांग पेंशन की द्वितीय किश्त की धनराशि प्राप्त करने हेतु समस्त दिव्यांगजनों को अपने बैंक खाता में अपना आधार प्रमाणीकरण एवं NPCI (National Payment Corporation Of India) Mapper की प्रक्रिया को पूर्ण कराना अनिवार्य है। खाते में आधार प्रमाणीकरण एवं NPCI मैपिंग करने के लिए बैंक द्वारा संबंधित दिव्यांगजन से एक फार्म भरवाया जाएगा, साथ ही खाताधारक के हस्ताक्षर /अंगूठा के निशान लिए जाते हैं। संबंधित बैंक में के०वाई०सी० एवं एन०पी०सी०आई० की प्रक्रिया को पूर्ण कराने के बाद दिव्यांगजन स्वंय या किसी भी माध्यम से कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीरण अधिकारी, झाँसी को अवगत कराना होगा। कार्यालय द्वारा तत्काल पोर्टल पर आपके डेटा को सत्यापन हेतु पी०एफ०एम०एस० पर अपलोड किया जाएगा। पी०एफ०एम०एस० द्वारा सत्यापन की प्रक्रिया होने के पश्चात् ही लाभार्थी को निदेशालय द्वारा आधार बेस्ट पेमेन्ट के माध्यम से पेंशन की धनराशि का प्रेषण किया जाएगा।
जनपद में अभी भी कुल 1293 ऐसे दिव्यांगजन है जिनके द्वारा अभी तक अपने बैंक खाता में अपना अधार प्रमाणीकरण एवं एन०पी०सी०आई० (NPCI) नहीं करायी गयी है। अतः जनपद झाँसी के समस्त दिव्यांगजनों से अपील है कि वह अपने बैंक से सम्पर्क कर अपने खाते में के०वाई०सी० और एन०पी०सी०आई० जल्द से जल्द कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा आपकी दिव्यांग पेंशन की धनराशि खाते में अंतरित नहीं हो पाएगी।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कृष्ण पाल सिंह ने जनपद के समस्त…………..