• Mon. Jan 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

बुंदेलखंड राष्ट्र समिति की टीम का हुआ विस्तार :पुनीत अग्रवाल बने राष्ट्रीय मंत्री

ByNeeraj sahu

Dec 7, 2024

बुंदेलखंड राष्ट्र समिति की टीम का हुआ विस्तार :पुनीत अग्रवाल बने राष्ट्रीय मंत्री,चंद्रभान राय बने उपाध्यक्ष,राजू बुकसेलर बने क्षेत्रीय संयोजक

झांसी में बुंदेलखंड राष्ट्र समिति की कार्यशाला आयोजित

बुंदेलखंड राज्य निर्माण हेतु 18 दिसंबर से पद यात्रा का दूसरा चरण जालौन में

झांसी। बुंदेलखंड राष्ट्र समिति की झांसी महानगर इकाई ने ग्वालियर रोड स्थित शुभ आशीर्वाद विवाह घर में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बुंदेलखंड के सर्वांगीण विकास और पृथक राज्य के संघर्ष को नई दिशा देना था।

कार्यशाला के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा,
“बुंदेलखंड के विकास और जनहित के लिए पृथक राज्य का गठन अनिवार्य है। आप सभी बुद्धिजीवी और लेखक इस आंदोलन में अपनी कलम और विचारों से सहयोग दें। आपकी भागीदारी से आंदोलन को मजबूती मिलेगी और हमारी मांग को बल मिलेगा।”

इस अवसर पर प्रवीण पाण्डेय ने समिति का लोकप्रिय नारा “यूपी एमपी तोड़ दो, बुंदेलखंड को जोड़ दो” बुलंद किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक बुंदेलखंड को पृथक राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा, तब तक क्षेत्र की समस्याएं समाप्त नहीं होंगी।

कार्यशाला में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रभान राय,राष्ट्रीय मंत्री पुनीत अग्रवाल,संगठन महामंत्री यज्ञेश गुप्ता, क्षेत्रीय संयोजक राजू बुकसेलर,पार्षद लखन कुशवाहा, नीरज स्वामी, संजय अग्रवाल, चौधरी फिरोज, स्माइल खान, अजीत अग्रवाल, केके शाक्य, सौरभ रावत भांजे, शिवम झा, अजीत तिवारी, रामबाबू शर्मा, देवेंद्र राय, मोहित रैकवार, नीरज तिवारी, और राम बाबू वर्मा जैसे गणमान्य लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष दीपक साहू ने किया।

कार्यशाला के अंत में सभी ने यह संकल्प लिया:
“बुंदेलखंड राष्ट्र समिति ने ठाना है, राज्य बुंदेलखंड बनाना है।”

यह आयोजन झांसी महानगर के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Jhansidarshan.in