• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

झाँसी में प्रवेशित दिव्यांग बच्चों के साथ विश्व दिव्यांग दिवस मनाया गया

ByNeeraj sahu

Dec 3, 2024

आज बचपन डे केयर सेन्टर, झाँसी में प्रवेशित दिव्यांग बच्चों के साथ विश्व दिव्यांग दिवस मनाया गया।
विश्व दिव्यांग दिवस 2024 के अवसर पर मुख्य अतिथि उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या  एस0एन0 त्रिपाठी द्वारा दिव्यांगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु प्रत्येक स्तर से सहयोग प्रदान किये जाने की बात कही।
कायर्क्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्वलन कर आरम्भ किया गया।
विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कृष्ण पाल सिंह द्वारा कायर्क्रम में उपस्थित अभिभावकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ विभाग द्वारा दिव्यांगजनों हेतु संचालित विशेष विद्यालयों के बारे में भी बताया।
बचपन डे केयर सेन्टर, झाँसी के समन्वय चन्द्रशेखर द्वारा विश्व दिव्यांग दिवस को मनाये जाने के उद्देश्यों के बारे बताते हुए कायर्क्रम का संचालन किया।
कायर्क्रम में दिव्यांग बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं, नृत्य/गायन/कविता की प्रस्तुति की। अंत में मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि द्वारा दिव्यांग बच्चों को पुरस्कार एवं पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया। ज्ञानेन्द्र कुमार, अरविन्द कुमार पाण्डेय, श्रीमती गीता, सीताराम, आनन्द प्रकाश एवं कालीचरन द्वारा उपरोक्त कायर्क्रम के सफल संचालन में सहयोग प्रदान किया गया।
कायर्क्रम में उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या श्री एस0एन0 त्रिपाठी, इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन झाँसी की अध्यक्ष डाॅ0 प्रीति गुप्ता, सचिव डाॅ0 उर्वशी चन्द्रा एवं आई0एम0ए0 के समस्त सदस्यगण, इनरव्हील क्लब (मेन) झाँसी के प्रेसीडेन्ट डाॅ0 अलका सेठी तथा सेकेट्री डाॅ0 रचना मसून एवं समस्त सदस्यगण उपस्थित रहें।

Jhansidarshan.in