• Mon. Jan 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

झांसी मंडल (उमरे) पर मंडल स्तर पर प्रत्येक माह ‘Employee of the Month’ पुरस्कार प्रदान किए

ByNeeraj sahu

Dec 3, 2024

झांसी मंडल (उमरे) पर मंडल स्तर पर प्रत्येक माह ‘Employee of the Month’ पुरस्कार प्रदान किए जाने की योजना के तहत, आज दिनांक 02.12.2024 को मंडल कार्यालय में कंट्रोल/सिग्नल विभाग के कर्मी नीरज कुमार दुबे को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशंसा प्रमाण पत्र एवं नकद राशि ₹2000/- का पुरस्कार मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा प्रदान किया गया।

नीरज कुमार दुबे के उल्लेखनीय कार्य :

1. डेटा-लॉगर संकेतों के माध्यम से रिले रूम के दरवाजे खोलने और बंद करने की सघन निगरानी कर अप्रिय गतिविधियों को कम किया।

2. फील्ड स्टाफ को त्वरित मार्गदर्शन देकर टेक्निकल फैलियेर को न्यूनतम समय में सही कराया।

3. निम्नलिखित कार्यों के सफल निष्पादन में सहयोग किया:

· किसी भी प्रकार के मीडिया फैलियेर के दौरान, आवश्यक ऑडियो और एसएमएस अलर्ट जनरेशन।

· विफलता की स्थिति में लाल संकेत और स्वस्थ स्थिति में हरा संकेत का उपयोग।

· सभी सेक्शन के IPS कॉन्टेक्ट्स की निगरानी के लिए नए / सफल तरीके लागू करना I

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) आर.डी.मौर्या, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता नरेंद्र सिंह, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन सहित सभी शाखा अधिकारी उपस्थित रहे I कार्यक्रम का सञ्चालन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी बृजेश कुमार चतुर्वेदी द्वारा किया गया।

 

Jhansidarshan.in