• Sun. Oct 19th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

कोंच में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भारत रत्न सरदार पटेल की प्रतिमा का किया अनावरण

ByNeeraj sahu

Nov 30, 2024

कोंच में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भारत रत्न सरदार पटेल की प्रतिमा का किया अनावरण

कोंच(जालौन): उप्र सरकार में जल संसाधन और बाढ़ नियंत्रण मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्वतंत्र देव सिंह ने आज शनिवार को नगर के पंचानन चौराहे पर सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया।
नगरपालिका परिषद कोंच द्वारा राज्य वित्त आयोग निधि के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में पंचानन (सरदार पटेल चौराहा) का कराये गये सौंदर्यीकरण एवं लौह पुरुष, स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री, भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल की आदमकद प्रतिमा स्थापना का अनावरण करने के लिए आयोजित किए गए भव्य कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेवानिवृत्त आईएएस विजय सिंह निरंजन ने की। काबीना मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मुख्य अतिथि और माधोगढ़ विधायक मूलचंद्र सिंह निरंजन, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर घनश्याम अनुरागी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीदी उर्वजा दीक्षित,कोंच पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। सर्वप्रथम स्वतंत्र देव सिंह और मूलचंद्र सिंह निरंजन, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा सहित सभी अतिथियों ने उच्चारित वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कर सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया और प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ाकर उन्हें नमन किया। तदुपरांत जितेंद्र सिंह आशु निरंजन की अगुवाई में दर्जनों युवाओं के अलावा पालिका सभासदों और सेवानिवृत्त पटेल समाज के लोगों ने स्वतंत्र देव सिंह सहित सभी अतिथियों का माल्यार्पण और पगड़ी पहनाकर एवं गदा भेंट कर स्वागत सम्मान किया। बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान उपस्थित हजारों लोगों के बीच अपने संबोधन में काबीना मंत्री ने कहा कि खंड-खंड में बंटे हिन्दुस्तान को अखंड बनाने का काम सरदार पटेल ने किया है। उन्होंने अंग्रेजों की तमाम यातनाएं सहते हुए भी भारत देश को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए अपना सर्वस्व जीवन न्यौछावर कर दिया। वह नेता नहीं बल्कि प्रणेता हैं। उनके आदर्शों पर चलकर हम सभी को कम से कम अपने परिवार को ही एक कर हँसी खुशी से रहना होगा तभी समाज और देश को हम एक कर सकेंगे। सपा शासन की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि पहले गुंडे सड़कों पर नजर आते थे जो डीआईजी तक को सिपाही समझते थे लेकिन योगी सरकार में गुंडे भाग खड़े हुए हैं। अधिकारी भी निष्पक्ष रहकर कानून का पालन करा रहे हैं। पीएम ने जहाँ विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाया है, योगी ने प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया है इसलिए मोदी और योगी का कभी साथ नहीं छोड़ना है। काबीना मंत्री ने भरे मंच से क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र सिंह निरंजन की विकास परख कार्यप्रणाली और सरल स्वभाव की खुलकर प्रशंसा की जिस पर उपस्थित लोगों ने खूब तालियां बजायी। अन्य अतिथियों ने भी इस दौरान विचार व्यक्त किए। संचालन प्रदीप मासाब धनौरा ने किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि उरई विजय चौधरी, जलशक्ति मंत्री प्रतिनिधि अरविंद चौहान , ब्लॉक प्रमुख जालौन रामराजा निरंजन, ब्लॉक प्रमुख रानी देवी कोंच, संजीव उपाध्याय, मनोज राजपूत, रामेंद्र सिंह बना, जगदीश तिवारी, उदयन पालीवाल, पुष्पेंद्र सेंगर, रामलखन महाराज, अंजू वर्मा, सुनील लोहिया, कढ़ोरे बाबूजी, प्रलुव्य निरंजन, सोनू नदीगाँव, राजेश्वरी यादव, सुनील शर्मा, महेंद्र सोनी, प्रो. वीरेंद्र सिंह, शारदा प्रसाद, शिवप्रसाद निरंजन, विजय सिंह, तेज सिंह, बुद्ध सिंह, पर्वत सिंह, राजेंद्र सिंह, कुंजबिहारी, सीताराम, मानसिंह, संत कुमार, लल्लूराम, शिवराम, किशोरी शरण, धीरेंद्र निरंजन भेंड़, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र निरंजन शीलू, नीमा अध्यक्ष डॉ आलोक निरंजन, लालजी चाँदनी, विशंभर निरंजन, अखिलेश नरी, मनोहर पटेल किशुनपुरा, अरविंद पटेल, प्रेमप्रकाश प्रधान लौना, नारायण सिंह, गौरी चबोर, सुशील निरंजन, पुष्पेंद्र फुलैला , हरीमोहन पटेल, मनोज ख़मेले, प्रदीप पटेल, रामप्रताप, अवधेश धनौरा, शेखर पटेल, अंशु डाढ़ी, अंकित पटेल, शशांक पटेल, राजाबाबू, नीतेश, बब्बूराजा नरी, लालू कैंथी, पंकज सेता, विपिन निरंजन एड., अवधेश पचीपुरी, कुसुम निरंजन सहित हजारों लोग उपस्थित रहे। सुरक्षात्मक दृष्टि से अपर पुलिस अधीक्षक जालौन प्रदीप कुमार,सीओ कोंच अर्चना सिंह के निर्देशन में और कोंच कोतवाल अरुण कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस बल कार्यक्रम स्थल सहित जगह-जगह मुस्तैद रहा।
इससे पूर्व काबीना मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का कोंच नगर के मारकंडेश्वर तिराहे सहित करीब दर्जन भर स्थानों पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। मंत्री ने भी कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी कुशलक्षेम जानी।

Jhansidarshan.in