पीड़ित ने लगाये पुलिस पर गंभीर आरोप, पुलिस मामले को दबाने का कर रही प्रयास :- पीड़ित महिला
जालौन में गुरुवार को स्टॉफ नर्स के साथ बर्बरता की घटना सामने आयी थी। पीड़ित नर्स ने ड्यूटी पर जाते समय रास्ते मे मारपीट कर दुष्कर्म व गुप्तांगो में मिर्च भरने का गम्भीर आरोप लगाया था। पीड़ित स्टॉफ नर्स ने 2 महिलाओं सहित 4 लोगों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया था। जिसके बाद से पुलिस जांच में जुट गई थी।
जांच में पुलिस ने अवैध सम्बंधो के शक में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना को बताया था। तभी से पुलिस के आलाधिकारी महिला के द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों की गहनता से जांच पड़ताल में जुट गये थे। वहीं दूसरी तरफ पीड़ित महिला पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कह रही है कि पुलिस पुरे मामले को दबाने का प्रयास कर रही है और आरोपियों को बचाने के प्रयास में लगी हुई है।
इसके बाद आज पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ दुर्गेश कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और अभी तक मौक़े से किसी भी तरह के गैंगरेप के साक्ष्य नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि मामले का गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस साक्षी जताने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधीक्षक जालौन डॉक्टर दुर्गेश कुमार ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।