• Thu. Jan 29th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

महिला कल्याण संगठन, झाँसी मंडल द्वारा पर्सनल हाइजीन के प्रति जागरूकता हेतु सेनेटरी का वितरण

ByNeeraj sahu

Nov 25, 2024

महिला कल्याण संगठन, झाँसी मंडल द्वारा पर्सनल हाइजीन के प्रति जागरूकता हेतु सेनेटरी का वितरण

महिला कल्याण संगठन उत्तर मध्य रेलवे, झाँसी मंडल द्वारा चलाये जा रहे “दस्तक” प्रोग्राम के तहत रानी लक्ष्मीबाई जूनियर हाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में रेलवे कॉलोनी तथा स्टेशन के आस-पास रहने वाली गरीब व अशिक्षित महिलाओं को पर्सनल हाइजीन के प्रति जागरूक किया गया I महिला कल्याण संगठन सेनेटरी पैड के प्रयोग के प्रति जागरूकता अभियान चला रहा है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों को सेनेटरी पैड के प्रयोग के बारे में जागरूक करना है।

सेनेटरी पैड का प्रयोग महिलाओं और लड़कियों के लिए अति आवश्यक है। लेकिन कई महिलाएं और लड़कियां सेनेटरी पैड के प्रयोग के बारे में जागरूक नहीं हैं। इसके परिणामस्वरूप, वे सेनेटरी पैड का सही तरीके से प्रयोग नहीं कर पाती हैं, जिससे उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

इस अभियान के तहत, हम महिलाओं और लड़कियों को सेनेटरी पैड के प्रयोग के बारे में जागरूक कर रहे हैं। हम उन्हें सेनेटरी पैड के सही तरीके से प्रयोग करने के बारे में भी जानकारी प्रदान कर रहे हैं, ताकि वे स्वस्थ और सुरक्षित रह सकें।

आज के कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं/लड़कियों को संगठन की पदाधिकारियों द्वारा सेनेटरी नैपकीन वितरित किये गयें। कार्यक्रम में संगठन अध्यक्षा श्रीमति स्वेता सिन्हा, उपाध्यक्षा सचिव श्रीमति मोनिका गोयल, कोषाध्यक्षा श्रीमति मनुश्री सैनी, श्रीमती प्रियंका गुप्ता, श्रीमती अकांक्षा गुप्ता, श्रीमती मधुलिका, श्रीमती अर्चना, श्रीमती संगीता नामा उपस्थित रहीं I कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमति शाशि सेन द्वारा किया गया तथा इस दौरान विद्यालय का स्टॉफ उपस्थित रहा।

Jhansidarshan.in