• Mon. Mar 16th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

सुजॉय के पचासे व विवेकराज के दोहरे शतक से आरसीएनके और इंजीनियरिंग सेमीफाइनल में

ByNeeraj sahu

Nov 24, 2024

सुजॉय के पचासे व विवेकराज के दोहरे शतक से आरसीएनके और इंजीनियरिंग सेमीफाइनल में

सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट के तत्वावधान में रेलवे की अंतर विभागीय T-20 लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में आज तीसरा क्वाटर फाइनल मैच सीएमएलआर और आरसीएनके के बीच खेला गया जिसमे सीएमएलआर ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 138 रन बनाये सीएमएलआर की तरफ से अविनाश ने सर्वाधिक 51 रन की पारी खेली वही आरसीएनके की ओर से राज बहादुर ने 2 विकेट लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीएनके की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 6 ओवर में उनका स्कोर दो विकेट खो कर 35 हीं रन था और वो मैच में पीछे हो गये थे पर इसके बाद सुजॉय ओर राजेंद्र मीणा के बीच शानदार पार्टनरशिप हुई जिसके चलते ये मैच आर सी एन के ने 6 विकेट से जीत लिया आर सी एन के की तरफ से सुजॉय ने नाबाद 66* रन और राजेंद्र मीणा ने 37 की पारी खेली सुजॉय को शानदार बल्लेबाज़ी के लिए एलन मैन ऑफ़ द मैच का पुरुस्कार अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) प्रेम प्रकाश शर्मा ने दिया इसके उपरांत मुख्य अतिथि अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा ) प्रेम प्रकाश शर्मा ने दूसरे मैच इंजीनियरिंग और वर्कशॉप इलेक्ट्रिकल के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और मैच शुरू कराया दिन का दूसरा और टूर्नामेंट का चौथा क्वाटर फाइनल मैच इंजीनियरिंग और वर्कशॉप इलेक्ट्रिकल के बीच खेला गया जिसमे इंजीनियरिंग ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए विवेकराज के तूफानी दोहरे शतक की दम पर 290 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया विवेकराज ने 200 रन और जीतेन्द्र ने 64 रन की शानदार पारी खेली वर्कशॉप इलेक्ट्रिकल की तरफ से मुकेश और महेश ने 2-2 विकेट लिए 291 रन के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए वर्कशॉप इलेक्ट्रिकल की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 146 रन हीं बना सकी जिसमे अभिषेक ने नाबाद 50* और शैलेन्द्र ने 27 रन का योगदान दिया इंजीनियरिंग की तरफ से सोनू ने 2 विकेट लिए और इस तरह से ये मैच इंजीनियरिंग ने 144 रन से जीत लिया विवेकराज को शानदार बल्लेबाज़ी के लिए एलन मैन ऑफ़ द मैच का पुरुस्कार दिया गया
इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद सईद, बृजेंद्र यादव,संजीव परिहार,नीरज वर्मा,मो शरीफ,भवानी शंकर इत्यादि मौजूद रहे। इंस्टिट्यूट सचिव मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया और बताया सोमवार दिनांक 25/11/2024 को टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच वर्कशॉप इलेक्ट्रिकल और इंजीनियरिंग के बीच 9:00 बजे से और दूसरा सेमीफाइनल मैच आरसीएनके और ऑपरेटिंग के बीच 13:00 से खेला जायेगा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए उत्तर मध्य रेलवे द्वारा परीक्षा अनारक्षित स्पेशल गाड़ी चलाई जा रही है। यह गाड़ी ग्वालियर से प्रयागराज जंक्शन के मध्य संचालित होगी।

परीक्षा अनारक्षित स्पेशल गाड़ी का विवरण निम्नवत है:
01925/01926 ग्वालियर – प्रयागराज – ग्वालियर अनारक्षित स्पेशल गाड़ी

01925 ग्वालियर – प्रयागराज स्पेशल 25,26,27,28,29 नवम्बर को संचालित होगी – कुल 5 ट्रिप

01926 प्रयागराज – ग्वालियर स्पेशल 26, 27, 28, 29,30 नवम्बर को संचालित होगी – कुल 5 ट्रिप

गाड़ी में 6 जनरल और 1 स्लीपर कोच होगा

01925 ग्वालियर – प्रयागराज अनारक्षित स्पेशल

स्टेशन आगमन प्रस्थान
ग्वालियर —— 18:20
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 20:40 20:50
महोबा 23:50 23:52
बांदा 01:10 01:15
चित्रकूट धाम कर्वी 03:10 03:12
मानिकपुर 04:05 04:10
शंकरगढ़ 05:10 05:12
नैनी 06:08 06:10
प्रयागराज 06:30 ——

01926 प्रयागराज – ग्वालियर अनारक्षित स्पेशल

स्टेशन आगमन प्रस्थान
प्रयागराज —— 08:30
नैनी 08:48 08:50
शंकरगढ़ 09:38 09:40
मानिकपुर 11:00 11:05
चित्रकूट धाम कर्वी 11:40 11:42
बांदा 13:20 13:25
महोबा 14:30 14:32
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 17:50 18:00
ग्वालियर 21:20 ——

Jhansidarshan.in