• Wed. Mar 11th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

बेतवा नर्सरी स्कूल का वार्षिकोत्सव का आयोजन

ByNeeraj sahu

Nov 24, 2024

बेतवा नर्सरी स्कूल का वार्षिकोत्सव का आयोजन

महिला कल्याण संगठन, उत्तर मध्य रेलवे, झांसी द्वारा संचालित प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में वर्ष 1965 से सेवारत बेतवा नर्सरी, स्कूल झांसी में आज दिनांक 23.11.2024 को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। वार्षिकोत्सव की भव्य v रंगारंग बनाने के उद्देश्य से उत्सव की थीम “जर्नी ऑफ इण्डियन सिनेमा” रखी गयी । समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबन्धक श्री दीपक कुमार सिन्हा द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया, इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती स्वेता सिन्हा अध्यक्षा महिला कल्याण संगठन झॉसी सहित अन्य अधिकारी व संगठन की सदस्याएं उपस्थित रहीं । कार्यक्रम का प्रारम्भ “श्री राम एवं केसरी के लाल” पर आधारित आकर्षक नृत्य प्रस्तुती के साथ किया गया इसके अतिरिक्त बॉलीबुड पर आधारित नृत्य एवं मोबाईल के दुरूपयोग विषय पर एक नृत्य नाटिका की प्रस्तुती की गई।

कार्यक्रम के मध्य में बेस्ट स्टूडेण्ट एवार्ड तथा प्रत्येक कक्षा से जागरूक अभिभावक को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अन्त में संगठन की अध्यक्षा श्रीमती स्वेता सिन्हा ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये कार्यक्रम की सराहना करते हुये स्कूल की प्रिन्सिपल श्रीमती बबीता दत्ता के साथ स्कूल टीचरों तथा स्टॉफ को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये बधाई दी।

इस अवसर पर आर.डी. मौर्या, अपर मंडल रेल प्रबन्धक/परिचालन, अन्य रेलवे शाखा अधिकारी एवं संगठन की पदाधिकारी श्रीमती रीना पाण्डेय, श्रीमती मोनिका गोयल सचिव, श्रीमती मनुश्री कोषाध्यक्षा, उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन स्कूल इंचार्ज श्रीमती प्रियंका गुप्ता व श्रीमती माधुरी सिंह द्वारा तथा संचालन प्रिन्सिपल श्रीमती बबीता दत्ता द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कुलदीप स्वरूप मिश्रा, अपर मंडल रेल प्रबन्धक/इंफ़्रा पी. पी. शर्मा, उप मुख्य सिग्नल एवं टेलीकॉम इंजीनियर (प्रोजेक्ट) अमित गोयल, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं टेलीकॉम इंजीनियर (मेन लाइन) विष्णु गुप्ता, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर नितिन गुप्ता सहित अन्य रेलवे शाखा अधिकारी एवं संगठन की पदाधिकारी श्रीमती सुमन शर्मा, श्रीमती ममता मिश्रा, श्रीमती रीना पाण्डेय, श्रीमती मोनिका गोयल सचिव, श्रीमती मनुश्री कोषाध्यक्षा, श्रीमती अर्चना, श्रीमती आकांक्षा गुप्ता, श्रीमती मधुलिका, श्रीमती संगीता नामा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन स्कूल इंचार्ज श्रीमती प्रियंका गुप्ता द्वारा तथा संचालन प्रिन्सिपल श्रीमती बबीता दत्ता द्वारा किया गया ।

Jhansidarshan.in