• Wed. Mar 11th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

मीरापुर उप चुनाव में रालोद की जीत पर कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी, बांटी मिठाई

ByNeeraj sahu

Nov 23, 2024

मीरापुर उप चुनाव में रालोद की जीत पर कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी, बांटी मिठाई

झांसी। उत्तर प्रदेश में उप चुनाव में मीरापुर सहित रालोद-भाजपा गठबंधन को मिली जीत पर रालोद कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल बन गया। शनिवार को रालोद के पदाधिकारी अंचल अड़जरिया के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ इलाईट चौराहा पहुंचे और उत्तर प्रदेश में रालोद-भाजपा की उप चुनाव में हुई जीत पर जमकर हर्ष व्यक्त करते हुए ढोल नगाड़े बजाए साथ ही मिठाई बांट कर जमकर आतिशबाजी करते हुए जीत की खुशी मनाई। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता अंचल अड़जरिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश के उप चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल भाजपा का गठबंधन प्रभावी रहा है, उन्होंने कहा यह चुनाव परिणाम जनता ने अपराध मुक्त, विकास कार्य पर दिया है। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अजय रावत , आर के दुबे जी, पूर्व जिलाध्यक्ष राज जाट, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष सरदार कुलवंत सिंह जी, सुरेन्द्र यादव, अर्पित शर्मा, राहुल निबोरिया, रोहित भार्गव, सौरभ बुंदेला आदि उपस्थित रहे।

Jhansidarshan.in