सुजॉय के पचासे व विवेकराज के दोहरे शतक से आरसीएनके और इंजीनियरिंग सेमीफाइनल में
सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट के तत्वावधान में रेलवे की अंतर विभागीय T-20 लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में आज तीसरा क्वाटर फाइनल मैच सीएमएलआर और आरसीएनके के बीच खेला गया जिसमे सीएमएलआर ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 138 रन बनाये सीएमएलआर की तरफ से अविनाश ने सर्वाधिक 51 रन की पारी खेली वही आरसीएनके की ओर से राज बहादुर ने 2 विकेट लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीएनके की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 6 ओवर में उनका स्कोर दो विकेट खो कर 35 हीं रन था और वो मैच में पीछे हो गये थे पर इसके बाद सुजॉय ओर राजेंद्र मीणा के बीच शानदार पार्टनरशिप हुई जिसके चलते ये मैच आर सी एन के ने 6 विकेट से जीत लिया आर सी एन के की तरफ से सुजॉय ने नाबाद 66* रन और राजेंद्र मीणा ने 37 की पारी खेली सुजॉय को शानदार बल्लेबाज़ी के लिए एलन मैन ऑफ़ द मैच का पुरुस्कार अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) श्री प्रेम प्रकाश शर्मा ने दिया इसके उपरांत मुख्य अतिथि महोदय अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा )श्री प्रेम प्रकाश शर्मा ने दूसरे मैच इंजीनियरिंग और वर्कशॉप इलेक्ट्रिकल के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और मैच शुरू कराया दिन का दूसरा और टूर्नामेंट का चौथा क्वाटर फाइनल मैच इंजीनियरिंग और वर्कशॉप इलेक्ट्रिकल के बीच खेला गया जिसमे इंजीनियरिंग ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए विवेकराज के तूफानी दोहरे शतक की दम पर 290 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया विवेकराज ने 200 रन और जीतेन्द्र ने 64 रन की शानदार पारी खेली वर्कशॉप इलेक्ट्रिकल की तरफ से मुकेश और महेश ने 2-2 विकेट लिए 291 रन के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए वर्कशॉप इलेक्ट्रिकल की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 146 रन हीं बना सकी जिसमे अभिषेक ने नाबाद 50* और शैलेन्द्र ने 27 रन का योगदान दिया इंजीनियरिंग की तरफ से सोनू ने 2 विकेट लिए और इस तरह से ये मैच इंजीनियरिंग ने 144 रन से जीत लिया विवेकराज को शानदार बल्लेबाज़ी के लिए एलन मैन ऑफ़ द मैच का पुरुस्कार दिया गया
इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद सईद, बृजेंद्र यादव,संजीव परिहार,नीरज वर्मा,मो शरीफ,भवानी शंकर इत्यादि मौजूद रहे। इंस्टिट्यूट सचिव मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया और बताया सोमवार दिनांक 25/11/2024 को टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच वर्कशॉप इलेक्ट्रिकल और इंजीनियरिंग के बीच 9:00 बजे से और दूसरा सेमीफाइनल मैच आरसीएनके और ऑपरेटिंग के बीच 13:00 से खेला जायेगा