• Wed. Mar 11th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

शानदार बल्लेबाजी के लिए डॉ० संदीप ने फुरकान को सौंपा एलन स्कूल मैन ऑफ़ द मैच

ByNeeraj sahu

Nov 23, 2024

शानदार बल्लेबाजी के लिए डॉ० संदीप ने फुरकान को सौंपा एलन स्कूल मैन ऑफ़ द मैच

झाँसी। सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट के तत्वावधान में रेलवे की अंतर विभागीय T-20 लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में आज का पहला क्वाटर फाइनल मैच स्टोर 11 और वैगन वर्कशॉप के बीच खेला गया मैच प्रारंभ वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक अभिनव त्रिवेदी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर टॉस करा कर किया जिसमे स्टोर 11 की टीम ने हिम्मत सिंह की शानदार गेंदबाज़ी के सामने घुटने टेक दिये पहले बल्लेबाज़ी करते हुए स्टोर 11 की पूरी टीम 103 रन पर ऑल आउट हो गई, वैगन वर्कशॉप की तरफ से हिम्मत सिंह ने 5 और अकील ने 2 विकेट लिए, इस छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी वैगन वर्कशॉप की टीम ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 1 विकेट के नुकसान पर हीं जीत हासिल कर ली ओपनर बल्लेबाज़ सचिन शिवहरे ने नाबाद 46 रन और अमित थापक ने 42 रन की पारी खेली। हिम्मत सिंह को शानदार गेंदबाज़ी के लिए मैन ऑफ़ द मैच का पुरुस्कार इंस्टिट्यूट सचिव मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने दिया।
वहीं दूसरा क्वाटर फाइनल मैच ऑपरेटिंग और जनरल एडमिन के बीच खेला गया जिसमे वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी बृजेश कुमार चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस करा कर मैच की औपचारिक शुरूआत कराई जिसमें ऑपरेटिंग ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 180 बनाये जिसमे फुरकान ने शानदार 79 रन और धीरेन्द्र ने 30 रन का योगदान दिया जनरल एडमिन की तरफ से विनय ने 3 विकेट लिए
181 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जनरल एडमिन की शुरुआत अच्छी नहीं रही पर विजय मिश्रा ने शानदार 82 रन की पारी खेल मैच को रोमांचक बना दिया लेकिन उनके आउट होते हीं ऑपरेटिंग ने वापसी करते हुए मैच को 14 रन से जीत लिया और सेमीफाइनल में जगह बना ली । फुरकान को शानदार बल्लेबाजी के लिए एलन स्कूल मैन ऑफ़ द मैच का पुरुस्कार डॉ० संदीप सरावगी ने दिया। इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद सईद, बृजेंद्र यादव, संजीव परिहार, नीरज वर्मा, मो० शरीफ, भवानी शंकर, राजू सेन, राकेश अहिरवार, आशीष विश्वकर्मा, अरुण पांचाल, बसंत गुप्ता, सुशांत गेड़ा इत्यादि उपस्थित रहे।

Jhansidarshan.in