सदस्य, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने की विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक
** प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना एवं बाबू जगजीवन राम छात्रावास योजना के लक्ष्य को पूर्ण करे : सदस्य।
झांसी : आज सदस्य, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड राम हृदय राम की अध्यक्षता में झांसी भ्रमण के दौरान विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक सर्किट हाउस सभागार, झांसी में आयोजित की गई।
बैठक में सदस्य ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करने हुए कहा कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना एवं बाबू जगजीवन राम छात्रावास योजना के शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य को सापेक्ष शत प्रतिशत पूर्ण किया जाए।
बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा श्री कपिल बिरसैनिया, सहायक प्रबंधक अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम कार्यालय आर0के0 तिवारी एवं के0एच0 पांडेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।