वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन उपभोक्ता सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
झाँसी-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन उपभोक्ता सलाहकार समिति की बैठक स्टेशन डारेक्टर सीमा तिवारी की अध्यक्षता में स्टेशन पर संपन्न हुई। जिसमे समिति के सदस्यों ने यात्री हित मे महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस दौरान समिति के सदस्य पं.सियारामशरण चतुर्वेदी, निलय जैन, आबिद खान , श्रीमती शालनी गुरुबख्शनी, कपिल बिरसेनिया ने स्टेशन पर हो रहे विकास कार्य की सराहनीय भी की I बैठक में आर.पी.एफ. व जी.आर.पी. प्रतिनिधि के साथ स्टेशन के सभी विभागों के पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। अंत मे स्टेशन प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।